ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

इरफान खान की जिंदगी को याद करती दिखी निम्रत कौर, इरफान को अलविदा कहें पूरे हुए एक साल।

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

29 अप्रैल 2020, यह वह तारीख है जो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत ही दुःख भरा समय रहा । इसी दिन अभिनेता इरफान खान ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मनमौजी, बेबाक और एक खुशमिजाज कलाकार जाते-जाते हर किसी की आंखें नम कर गया। अपनी आंखों में कई ख्वाहिशें रखने वाले इरफान जब पर्दे पर आते थे तो हर एक संवाद का एहसास उनकी आंखों से भी झलकता था।
 
आज उनके निधन को एक साल बीत गया है, ऐसे में इरफान के साथ और उनकी अदाकारी के कायल कलाकार आज उन्हें याद करते दिखे। फिल्म इंडस्ट्री में इरफान को याद करते हुए एक्ट्रेंस निम्रत कौर ने इरफान की मुस्कुराते हुए ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर किया। और इस तस्वीर को शेयर कर निम्रत ने कैप्शन में लिखा,' अपनी जिंदगी के तोहफे के लिए शुक्रिया...' बता दें कि, निम्रत और इरफान साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'लंचबॉक्स' में साथ भूमिका निभाते दिखाई दिए। फिल्म की कहानी के साथ-साथ दोनों के किरदारों को भी खूब पसंद किया गया। इसी बीच आज अपने को-स्टार को निम्रत याद करती दिखी।
 
इरफान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1988 में रिलीज हुई मीरा नायर की फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से की थी। इस फिल्म में इरफान को पहले काफी अच्छा किरदार मिला था, लेकिन बाद में उनके सभी सीन्स को काटकर केवल एक छोटा सा रोल ही फिल्म में रखा गया। इस बात की खबर जैसे ही इरफान को लगी वह अंदर से बिल्कुल टूट गए। पर इरफान के इस किरदार के कारण उन्हें पहचान मिली और वह अपने करियर में अलग-अलग परफोर्मेंस दिखाते दिखे।
 
इरफान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में 'पिता', 'कसूर', 'हासिल', 'मकबूल', 'लाइफ इन अ मेट्रो', 'स्लमडॉग मिलेनियर', 'पान सिंह तोमर', 'लाइफ ऑफ पाई', 'द लंचबॉक्स', 'मदारी', 'हिन्दी मीडियम', 'द नेमसेक' और 'मुंबई मेरी जान' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। साल  2011 में उन्हें भारत सरकार की ओर पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित  किया गया। हिंदी फिल्मों के अलावा इरफान हॉलीवुड फिल्मों में भी मुख्य भूमिका निभाते दिखे। वह 'जुरासिक वर्ल्ड', 'स्पाइडर मैन' और 'इन्फर्नो' जैसी तमाम हॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी उनकी मुरीद हो गई हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.