ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

"भुज" के 'जालिमा कोकाकोला' सॉन्ग में दिखा नोरा फतेही का जबरजस्त डांस मूव्स

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 28, 2021

28 जुलाई 2021
 
अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म "भुज:द प्राइड ऑफ इंडिया" का डांस नंबर 'जालिमा कोकाकोला' आज रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और दर्शकों के बीच जबरजस्त धमाल मचा रहा है। 
 
इस डांस नंबर को नोरा फतेही पर फिल्माया गया है। नोरा के डांस मूव्स के करोड़ों लोग दीवाने है, और इस गाने में उनके लटके-झटके देखने लायक है। 
 
नोरा फतेही पर फिल्माएं गएं इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। लिरिक्स वायु ने लिखे हैं, इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है। आपको बता दें, नोरा के इस गाने को कोरियोग्राफ भी गणेश आचार्य ने ही किया है। 
 
नोरा ने गाने की एक छोटी सी झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "सॉन्ग आउट नाऊ।" वहीं सिंगर श्रेया घोषाल ने भी गाने को शेयर करते हुए लिखा, "इंतज़ार आखिरकार खत्म हो गया। #जालिमाकोकाकोला आउट नाऊ।" 
 
इस गाने में नोरा का कातिलाना अंदाज देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। गाने को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और यह अभी से ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, और व्यूज भी तेजी से बढ़ रहा है। नोरा ने गाने में ब्लू कलर की शॉर्ट स्लिट स्कर्ट और टॉप पहने हुए बेहद ही हॉट लग रहीं हैं। 
 
फिल्म की बात करें तो इसमें अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, संजय दत्त, शरद केलकर अहम किरदार में है। "भुज" की कहानी भारत पाकिस्तान के बीच हुए 1971 की एक घटना पर आधार‍ित है। इस फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। संजय दत्त रणछोड़दास पागी के रोल में हैं। सोनाक्षी के किरदार का नाम सुंदरबेन जेठा है। वहीं, नोरा हीरा रहमान नाम का किरदार निभा रही हैं।
 
फिल्म की कहानी अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया ने मिलकर लिखीं है। फिल्म को अभिषेक दुधैया ने डायरेक्ट किया है। देवगन की ये फ‍िल्‍म 13 अगस्त 2021 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.