ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नुसरत भरूचा एशियाई कंटेंट अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए हुई नॉमिनेट

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

मुंबईसितंबर 30 (न्यूज़ हेल्पलाइन)   नुसरत भरूचा ने साल 2006 में फिल्म 'जय संतोषी माँ' से अपने करियर की शुरुआत की थी और तब से अब तक उन्होंने अपने करियर में बहुत सी अच्छी पर्फॉर्मन्सेस दी है। उनकी आखिरी फिल्म 'अजीब दास्तान' जिसमे उन्होंने मीनल का किरदार निभाया, उस फिल्म के लिए उन्हें एशियाई कंटेंट अवार्ड में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

नुसरत ने यह खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, "मैं बहुत खुश हूँ की बुसान फिल्म फेस्टिवल ने अपने तीसरे एशिया कंटेंट अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया है। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ अपना नाम अलग अलग देश की ता;टैलेंटेड अभिनेत्रियों के साथ देखते हुए। अजीब दास्तान फिल्म का सफर दिन पर दिन और मीठा होता जा रहा है। रिपोस्टेड dharmaticent #अजीब दास्तान ने एक अलग टर्न लिया है क्यूंकि फिल्म में उन्दा [परफॉरमेंस देने वाली नुसरत भरूचा को एशियाई कंटेंट अवार्ड 2021 में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया है। “

अजीब दास्तान एक अंथोलॉजी फिल्म है जिसमे चार छोटी फिल्में है।नुसरत राज मेहता की फिल्म 'खिलौना' में नजर आयी थी जिसमें उन्होंने मीनल का किरदार निभाया। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बनर्जी भी नजर आये। 

तीसरे एशियाई कंटेंट अवार्ड्स को बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित करता है। इस साल यह अवार्ड शो 7 अक्टूबर को विर्चुली और इन पर्सन हो रहा है। नुसरत के साथ अली फजल को उनकी फिल्म 'रे' के लिए बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन मिला है। 

वर्कफ्रंट पर, नुसरत के पास काफी फिल्में है। वह विशाल फुरिया की  फिल्म ' छोरी', निखिल नागेश भट्ट की फिल्म 'हुड़दंग', अभिषेक शर्मा की फिल्म 'रामसेतु' और जय बसंतु सिंह की फिल्म 'जनहित में जारी' में नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.