ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

संजय दत्त के जन्मदिन पर केजीएफ चैप्टर 2 से उनका दमदार लुक आया सामने

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 29, 2021

29 जुलाई 2021
 
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहें हैं। आज इस खास दिन पर उन्होंने अपने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है, जिसने यकीनन उनके फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट ला दी होगी। 
 
दरअसल अभिनेता ने आज के दिन अपनी मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म "केजीएफ चैप्टर 2" से अपना नया दमदार लुक जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
संजय दत्त ने अधीरा के किरदार में अपने लुक को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, "खूबसूरत बर्थडे विशेज के लिए आप सभी का शुक्रिया। #केजीएफचैप्टर2 में काम करना बहुत ही अमेजिंग रहा। मुझे पता है कि आप लोग बड़ी ही उत्सुकता से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहें हैं, मैं आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि फिल्म का इंतजार करना वर्थ होगा। #अधीरा।"
 
सामने आएं नए पोस्टर की बात करें तो इसमें वह हाथ में तलवार लिए अधीरा के किरदार में बहुत ही खतरनाक लग रहें हैं। संजय का यह लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा साउथ सुपरस्टार यश, श्रीनिधि शेट्टी और रवीना टंडन जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।  
 
'केजीएफ: चैप्टर 2' 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोन वायरस के कारण फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है और अब मेकर्स फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द ही अनाउंस कप सकते हैं। यह फिल्म हिंदी के साथ ही कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.