ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

करण मेहरा और निशा रावल की कंट्रोवर्सी पर राखी सावंत ने कहा- मेरा शादी से भरोसा उठ गया है

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

3 जून 2021

करण मेहरा और निशा रावल के बीच हुए विवाद की हर जगह चर्चा हो रहीं हैं, किसी को इसबात पर विश्वास ही नहीं हो रहा है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ हो सकता है। जहां इस खबर से हर कोई शॉक्ड है वहीं अब निशा और करण दोनों ही एक-दूसरे पर कई और आरोप लगा रहे हैं। 
 
करण और निशा की कंट्रोवर्सी पर राखी सावंत ने भी अपना बयान दिया है, दोनों के बीच हो रहें विवाद को देखकर राखी ने कहा कि उनका शादी से भरोसा ही उठ गया है। आपको बता दे कि एक ऐसा समय था जब राखी सावंत भी अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई थी। 
 
राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "निशा और करण बहुत ही सॉफ्ट कपल थे। हम एक ही बिल्डिंग में रहते हैं। और लगभग 5 साल पहले हम साथ में अमेरिका भी गएं थे। मैंने निशा रावल को करवाचौथ का व्रत रखते हुए देखा है। निशा अपने हाथों में मेंहदी लगाती थी और उन्होंने कई बार मेरे हाथों में भी मेहंदी लगाई है।"
 
"लेकिन अब मेरा प्यार और शादी से भरोसा पूरी तरह से उठ गया है। ओह माई गॉड मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है। हाय! भगवान। अब दोनो अलग हो रहें हैं। उनका एक बच्चा भी है छोटा क्यूट सा। निशा को इतना पीटा गया है कि खून निकल आया है। मैं ये सुनकर बहुत दुखी हूँ।"
 
बात करें, निशा और करण की तो दोनों ने एक-दूसरे पर काफी सारे इल्जाम लगाए हैं। निशा ने करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके चलते करण को जेल जाना पड़ा हालांकि अब उन्हें बेल मिल गई है। निशा ने करण के बारे भी बहुत सी बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि करण कई सालों से उनके साथ मारपीट कर रहे हैं, और उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है। लेकिन करण ने निशा द्वारा लगाएं गए सभी आरोपों को गलत बताया है, और कहा कि निशा उन्हें फंसाने के लिए मनगढंत कहानियाँ बना रहीं हैं। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.