ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को होने वाले है एक साल, बहन श्वेता सिंह ने किया याद

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 27, 2021

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि अभी तक यह बात साफ नहीं हो पायीं कि उनकी मृत्यु किस प्रकार हुईं। लेकिन 14 जून को उनकी मृत्यु की खबर वायरल होते ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक की ऑखों से आंसू छलक पड़े थे, कोई मानने को तैयार ही नहीं था कि उनका फेवरेट सितारा अब इस दुनिया में नहीं रहा। 
 
यहाँ तक की आज भी सुशांत के फैंस इस बात पर विश्वास नहीं कर पाते कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। आम जनता हो या दोस्त या फिर परिवार वाले हर किसी के लिए लगभग महीने भर सुशांत के मौत के सदमे से बाहर निकलना बहुत ही मुश्किल था। 
 
सुशांत ने सुसाइड किया था या उन्हें मारा गया था, सीबीआई इस जांच में लगी हुई है, लेकिन उनके फैंस और परिवार वाले लगातार सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उन्हें मारा गया था। 
 
जैसे कि 14 जून को सुशांत की पहली बरसी है और उन्हें याद करते हुए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा है कि वह एक महीने के लिए पहाड़ों पर रहेंगी और सुशांत की यादों को ताजा करेंगी। श्वेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
 
उन्होंने लिखा, "मैं जून के पूरे महीने के लिए पहाड़ों पर एकांतवास में जा रही हूं। वहां पर इंटरनेट या सेल सर्विस नहीं होगी। भाई के गुजर जाने का एक साल उनकी मीठी यादों के साथ शांति से बिताऊंगी। हालांकि, उनका फिजिकल बॉडी हमें लगभग एक साल पहले ही छोड़ चुका है, लेकिन वे जिन मूल्यों के लिए खड़े थे, वे अभी भी हैं, सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।"
 
वहीं आपको बता दे की सुशांत की मृत्यु के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई सच्चाई सामने आयीं। ड्रग्स का मुद्दा हो या नेपोटिज्म का कई सितारों को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया वहीं सितारों को बैन करने की मांग भी की गई थी। सुशांत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि कुछ दिन जेल में रहने के बाद, उन्हें जमानत दे दी गई थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.