ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

ओटीटी प्लेटफार्म जी5 की आगामी फिल्म '420 आईपीसी’ इस दिन होगी रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 24, 2021

ओटीटी प्लेटफार्म जी5 ने  अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म ‘ 420 आईपीसी’ की रिलीज डेट तय कर दी है। यह फिल्म अब अगले महीने 17 दिसंबर को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी।
 
इस बात की जानकारी स्वयं जी5 ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए दी। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा कि, "एक अपराधी शोषित किया जा रहा हैं या एक पीड़ित को गलत तरीके से फसाया जा रहा हैं?इस झूठे केस में बहुत कुछ खोला जायेगा। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। जी5  पर 17 दिसंबर को देखिए 420 आईपीसी।"
 
बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन और पटकथा लेखन मनीष गुप्ता ने किया है। उन्होंने  अक्षय खन्ना अभिनीत ‘सेक्शन 375’ के लिए भी संवाद लिखें थे। इस फिल्म में विनय पाठक, रणवीर शौरी, गुल पनाग और रोहन विनोद मेहरा मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
 
इस फिल्म को  जी स्टूडियो और क्यूरियस डिजिटल पी. एल ने  मिलकर प्रोड्यूस किया है। मनीष द्वारा लिखित पिछली फिल्म सेक्शन 375 दर्शकों को काफी पसंद आई थीं। अब देखना होगा कि फिल्म 420 आईपीसी दर्शको को कितना लुभा पाती हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.