ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पलक तिवारी का पहला गाना "बिजली बिजली" हुआ सुपरहिट, फैंस का किया शुक्रिया अदा

Photo Source :

Posted On:Tuesday, November 2, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 2 नवंबर 2021    टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले पलक ने म्यूजिक एल्बम में भी अपना डेब्यू कर लिया है। हाल ही में पलक का फर्स्ट म्यूजिक वीडियो "बिजली बिजली" रिलीज हुआ है, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं। 
 
पलक तिवारी ने पंजाबी सिंगर हार्डी संधू संग एक वीडियो सॉन्ग किया है और अपने इस म्यूजिक वीडियो के लिए पलक खूब वाहवाही लूट रहीं हैं। ना सिर्फ फैंस से ही बल्कि कई सेलिब्रिटीज भी उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
सॉन्ग रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है और साथ ही दोनों की केमेस्ट्री भी काफी शानदार लग रही है। इस सॉन्ग को अरविंद खैरा ने डायरेक्ट किया है। जानी ने लिरिक्स लिखें है और बी प्राक ने म्यूजिक दिया है। वहीं हार्डी संधू ने इसे अपनी आवाज दी है। 
 
गाने को 10 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिसके लिए पलक ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है। म्यूजिक वीडियो की कुछ बीटीएस तस्वीरें शेयर करते हुए पलक ने कैप्शन लिखा, "मेरे फेवरेट गाने बिजली बिजली को 10 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। मैं बहुत खुश हूं कि आप लोग बिजली बिजली गाने को उतना ही पसंद कर रहे हैं जितना मैं इसे पसंद करती हूं। आप सभी के प्यार के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"
 
फिलहाल बता दें कि पलक जल्द ही फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म को विशाल मिश्रा ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रेरणा वी अरोड़ा ने इसे प्रोड्यूस किया है। पलक तिवारी के साथ इस फिल्म में अरबाज खान भी नजर आने वाले है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.