ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

पापा के साथ तस्वीर शेयर कर हिना खान ने कहा आपको मिस कर रही हूं डैडी

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 6, 2021

टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान के ऊपर एकसाथ दुखों का पहाड़ टूट गया। हिना के साथ ही उनके फैंस को भी इस दुख से गुजरना पड़ रहा है। जहां एक तरफ हाल ही में उनके पिता के मृत्यु की खबरें आयीं थी, वहीं कुछ दिन बाद हिना के कोरोना पॉजिटिव पाएं जाने की खबरों ने उनके फैंस को और भी दुखी कर दिया। 
 
हिना खान के पिता असलम खान का 20 अप्रैल 2021 को निधन हुआ था। और आज पिता की मृत्यु के बाद पहली बार हिना ने अपने सोशल मीडिया पर पापा को याद करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है, जो यकीनन आपको भावुक कर देगी। 
 
हिना इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रहीं हैं और साथ ही अपने पापा को भी बहुत मिस कर रहीं हैं। अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में हिना ने पापा और परिवार के साथ की कई तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में हिना अपने पापा की ओर देखकर मुस्कुरा रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "मेरे एंजल स्वर्ग में हमेशा मुस्कुराते रहो।" 
 
दूसरी तस्वीर में भी हिना अपने डैडी के साथ पोज देते दिखाई दे रहीं हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "मेरे प्यारे डैडी, मैं आपको याद कर रहीं हूँ।" इसके बाद हिना ने अपने डैडी की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा, "माई फुल ऑफ लाइफ डैडी।" 
 
इसके अगले पोस्ट में हिना ने अपने डैडी की कूल अंदाज वाली एक फोटो शेयर करते हुए कहा कि मैं आपसे प्यार करती हूँ डैड। और अपने लास्ट इंस्टाग्राम की स्टोरी में हिना ने एक फैमिली पिक्चर शेयर की है। उस पिक्चर को शेयर कर हिना ने कैप्शन लिखा, "मुझे पता है कि यू विल वॉच अवर बैक.....हम हमेशा एकसाथ रहेगें।"
 
फिलहाल हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली है जिसका टाइटल "पत्थर वर्गी" है। इस म्यूजिक वीडियो में हिना खान के साथ तन्मय सिंह नजर आएंगे। सॉन्ग 14 मई को रिलीज़ होगा। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.