ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पावर कपल महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर आये नजर एक साथ 'हेलो! मैगज़ीन' के कवर पेज पर

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 5, 2021

मुंबई, अक्टूबर 05  (न्यूज़ हेल्पलाइन)    महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर हमारी  एंटरटेनमेंट की दुनिया के पावर कपल माने जाते है।दोनों की शादी को 16 साल पूरे हो गए है और हर दिन उनका रिश्ता पहले से और मजबूत होता नजर आता है। दोनों अब एक साथ नजर आ रहे है हेलो ! मैगज़ीन के कवर पेज पर। 
 
अपने चाहने वालो के साथ कवर पेज शेयर करते हुए महेश बाबू ने लिखा, "हेलो मैगज़ीन इंडिया के साथ बात करके बहुत मजा आया। अपनी सुपरवुमन नम्रता शिरोडकर के साथ। "
 
इस कवर पेज पर दोनों बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल नजर आ रहे है। दोनों काफी स्टाइलिश नजर आ रहे है और उनके फैंस जो उन्हें एक साथ देखना बहुत पसंद करते है , वे यह कवर देखकर बहुत खुश नजर आ रहे है। 
 
महेश बाबू और नम्रता को उनकी तेलुगु फिल्म वामसी के सेट पर प्यार हुआ था और 10 फरवरी 2005 को  दोनों ने शादी कर ली थी। नम्रता ने शादी के बाद एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। आज उनके पास एक बेटा है जिसका नाम है गौतम कृष्णा और बेटी जिसका नाम सितारा है। 
 
वर्कफ्रंट पर, महेश बाबू 'सरकारु वारी पाटा' फिल्म में नजर आएंगे जो एक एक्शन कॉमेडी है। यह फिल्म परशुराम ने डायरेक्ट की है और 13 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.