ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

फिल्म राधे श्याम से प्रभास का डैशिंग लुक हुआ आउट, प्रेम में पड़े विक्रमादित्य का किरदार निभाते नजर आयेंगे अभिनेता।

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 23, 2021

मुंबई, अक्टूबर 23(न्यूज हेल्पलाइन)  साउथ और पैन इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास आज 42 वर्ष के हो गए हैं। आज के ही दिन प्रभास 1979 में पैदा हुए थे। उन्होंने  ने अपने जन्मदिन पर फैन्स को खास तोहफा दिया है। उन्होने अपकमिंग फिल्म राधे श्याम का टीजर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज करते हुए अपना लुक जारी किया है। 

आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रभास  प्रेम में पड़े विक्रमादित्य की भूमिका निभा रहे है।  टीजर में  प्रभास गुस्से में नजर आ रहे हैं, वहीं उनकी डैशिंग और स्टाइलिश लुक भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा- "विक्रमादित्य आपसे जल्दी मिलेगा।"
इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। यह पहली बार होगा जब दोनों की रोमांटिक कैमिस्ट्री पर्दे पर देखने को मिलेगी।

बता दें कि यह फिल्म राधा कृष्णा कुमार द्वारा निर्देशित की गई  हैं।फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, वमशी, प्रमोद और प्रसीधा उपपलपत्ति कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास और पूजा मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म कहानी एक लव स्टोरी है। यह फिल्म अगले साल 14 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। यह एक पैन इंडिया फिल्म है। दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पूजा आखिरी बार फिल्म हाउसफुल 4 में नजर आई थीं। वे राधे श्याम के अलावा  सर्कस और बीस्ट जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। वही दूसरी ओर प्रभास आखिरी बार फिल्म साहो में नजर आए थे। राधे श्याम के अलावा वे बड़े बजेट्स की फिल्में सालार और आदिपुरुष में भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.