ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

14 जनवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी प्रभास की "राधेश्याम"

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 30, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 30 सितंबर 2021
 
एक लंबे समय के बाद दर्शकों को एक के बाद एक बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलने वाली है। अब जैसा कि 22 अक्टूबर से महाराष्ट्र के सिनेमाघर भी खुलने वाले है, तो बीते दिनों ही कई फिल्मों की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। आने वाले समय में सिनेमा प्रेमियों को बहुत कुछ देखने को मिलने वाला है। 
 
साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म "राधेश्याम" की रिलीज डेट अब आखिरकार डिसाइड की जा चुकीं है, वैसे तो फिल्म की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हो चुकी है, लेकिन इसबार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट पर मुहर लगा दी है। 
 
प्रभास ने जुलाई महीने में अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की थी। उन्होंने बताया था कि "राधेश्याम" 14 जनवरी 2022 को थिएटरों में रिलीज होगी, और अब इसी रिलीज डेट को फाइनल कर दिया गया है जिसकी जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि प्रभास और पूजा हेगड़े की राधेश्याम 14 जनवरी 2022 को ही दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राधेश्याम की टीम ने क्लेरिफाई किया है कि रिलीज डेट में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। 
 
इस फिल्म में प्रभास के अपोजिट एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली है। प्रभास और पूजा की जोड़ी को पहली बार पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं फिल्म से इन दोनों कलाकारों के कई शानदार लुक सामने आएं है, जिसकी खूब चर्चा हुई है। 
 
इस फिल्म को राधा कृष्ण कुमार ने डायरेक्ट किया है और गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये अपकमिंग फिल्म एक लव स्टोरी है जिसे 14 जनवरी को थिएटरों में रिलीज किया जाएगा।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.