ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

'ओडिबल ओरिजनल' की नई कहानी में प्रतीक बब्बर और रसिका दुग्गल आएंगे नजर नई कहानी हुई रिलीज।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 26, 2021

ओटीटी प्लेटफार्म की सिरीज और फिल्मों के साथ-साथ अब ओडियो कंटेंट भी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड के कई कलाकार भी ओडियो कंटेंट की कई कहानियों में अपनी आवाज दे रहे हैं। जिसमें अब बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और कई सिरीज में नजर आ चुकी रसिका दुग्गल नजर आ रही है। रसिका के साथ इस ओडिबल ओरिजनल के नए कंटेंट के लिए एक्टर प्रतीक बब्बर ने भी अपनी आवाज दी है।
 
रसिका एंव प्रतीक ओडिबल ओरिजनल की नई कहानी 'द् लास्ट गर्ल टू फॉल इन लव' को आज रिलीज किया गया। जिसकी जानकारी और ओडियो के लिंक को कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस कहानी को 'दूरजॉय दत्त' ने लिखा हैं। इस कहानी में रसिका ने संध्या नाम की लड़की के किरदार की आवाज दी हैं। संध्या जो महिलाओं के लिए समाज द्वारा बनाए नियमों का सम्मान करती है पर एक हादसे के बाद उसकी यह सोच बदल जती है। और इस संध्या की कहानी इसमें दिखाई जाएगी।
 
प्रतीक बब्बर कई फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं वो हाल ही में फिल्म 'मुंबई सागा' में नजर आए थे। प्रतीक के नेगेटिव किरदार हमेशा से ही बेहतरीन रहे हैं। हाल ही में रसिका 'आऊट आॅफ लव' सिरीज के सीजन 2 में नजर आई थी ।इस सिरीज को तिग्मांशु धूलिया और एजाज खान ने डायरेक्टर किया।  सिरीज में रसिका के साथ पुरब कोहली लीड रोल निभाते नजर आए। बता दें कि यह सिरीज माइक बर्टलेट की डॉक्टर फास्टर पर बेस्ड है। इस सिरीज के पहले सीजन में कुल 5 एपिसोड थे वहीं सिरीज को 22 नवंबर 2019 में रिलीज किया गया था।
 
 रसिका दुग्गल जो कई सिरीज में दिख चुकी हैं और अपनी पहचान बनाती दिख रहीं हैं । हाल ही में रसिका ने हॉटस्टार की फिल्म लूटकेस और अमेजॉन प्राइम सिरीज मिर्जापुर में मुख्य भूमिका निभाया। एम्मी अवॉर्ड्स जीतने वाली नेटफ्लिक्स की सिरीज 'दिल्ली क्राइम्स' में रसिका की बेहतरीन परफोर्मेंस रही। साथ ही रसिका नंदिता दास की मंटो फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट लीड रोल में दिखाई दी थी। जी 5 पर रिलीज की गई फिल्म 'दरबान' भी हाल ही में रिलीज हुई जिसमें रसिका नजर आई।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.