न्यूज़ हेल्पलाइन- 18 अक्टूबर 2021 रविवार को बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री स्मिता पाटिल की 66वीं बर्थ एनीवर्सरी थी। स्मिता को दुनिया को अलविदा कहें हुए कई साल गुजर गएं है, लेकिन उनकी यादें और उनके काम की चर्चा आज भी लोगों द्वारा की जाती है। उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक दमदार पहचान बनाईं थी।
रविवार को दिवंगत एक्ट्रेस का जन्मदिन था और इस मौके पर उनके बेटे और एक्टर प्रतीक बब्बर ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दी है। प्रतीक अधिकतर ही सोशल मीडिया पर अपनी माँ से जुड़ी यादें शेयर कर भावुक हो जातें हैं।
अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी माँ की एक तस्वीर शेयर की है, इस फोटो को शेयर कर प्रतीक ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे टू माई सुपरमॉम।" प्रतीक के इस पोस्ट पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने प्यार जताया है।
एक्ट्रेस स्मिता की शादी एक्टर राज बब्बर से हुई थी। बेटे प्रतीक को जन्म देने के कुछ दिनों बाद ही 13 दिसंबर 1986 को महज़ 31 साल की उम्र में स्मिता ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।
बता दें कि स्मिता पाटिल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती थी। उन्होंने हिंदी सिनेमा जगत में भले ही कम समय के लिए काम किया, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 में फिल्म 'चरणदास चोर' से की थी।