ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

प्राइम वीडियो ने उम्मीद और जीत की कहानियों को बयां करने वाला एक दिल को छू लेने वाला कलेक्शन अनपॉज्ड: नया सफर के लॉन्च की घोषणा

Photo Source :

Posted On:Thursday, January 6, 2022

प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि हिंदी एंथोलॉजी, अनपॉज्ड: नया सफर का 21 जनवरी पर 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में ग्लोबली प्रीमियर होगा। 2020 में अनपॉज्ड के पहले संस्करण, को जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के बाद, अमेज़न ओरिजिनल एंथोलॉजी की अगली कड़ी में पांच हिंदी शॉर्ट फिल्में पेश की जाएंगी, जिनमें से हर एक विशिष्ट रूप से उन चुनौतियों को सामने रखती है, जिससे महामारी के दौरान हर किसी को निपटना पड़ा। इसके साथ ही यह हर किसी को सकारात्मक नजरिया अपनाने की बात कहते नए साल का स्वागत करता है।
बेहतरीन कास्ट के साथ, अनपॉज्ड: नया सफर एक हार्ट्ली रिमाइंडर है कि अंधेरी सुरंग के अंत में हमेशा प्रकाश होता है। प्यार और सकारात्मकता से भरपूर, यह एंथोलॉजी हमें नए साल के आगाज़ के साथ नई शुरुआत करने की बात करता है।

एंथोलॉजी में निम्न शॉर्ट फिल्में शामिल हैं -

• रुचिर अरुण निर्देशित तीन तिगाड़ा ; साकिब सलीम, आशीष वर्मा और सैम मोहन इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
• श्रेया धनवंतरी और प्रियांशु पेन्युली स्टारर द कपल; नूपुर अस्थाना ने इसका निर्देशन किया है।
• शिखा माकन के निर्देशन में बनी गोंद के लड्डू ; दर्शन राजेंद्रन, अक्षवीर सिंह सरन और नीना कुलकर्णी इसमें प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
• अयप्पा केएम निर्देशित वॉर रूम; गीतांजलि कुलकर्णी, रसिका अगाशे, पूर्णानंद वांदेकर और शरवरी देशपांडे लीड किरदारों में हैं।
• वैकुंठ जिसका निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है; अर्जुन करचेंड हनुमंत भंडारी लीड रोल में हैं।
 
अमेज़न प्राइम वीडियो के हेड ऑफ इंडिया ओरिजिनल्स, अपर्णा पुरोहित ने कहा, दिल को छू लेने वाली कहानियों की एंथोलॉजी "अनपॉज्ड: नया सफर, जो महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में आशा, सकारात्मकता और प्रेरणा देती है, के साथ इस साल हमारे ओरिजिनल्स के जर्नी को शुरू करना बहुत अच्छी बात है। यह सीरीज हमारे देश की दिलचस्प और स्वतंत्र सिनेमैटिक वॉयस को एक मंच प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता है।”

https://twitter.com/primevideoin/status/1478978641933443073?s=21


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.