ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

प्रियंका चोपड़ा के साथ पति निक जोनस ने भी बढ़ाया भारत के लिए मदद का हाथ

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 29, 2021

देश में इन दिनों कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर जमकर तबाही मचा रही है। इस बीच बॉलीवुड की कई हस्तियां इस महामारी से पीड़ित जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लगातार आगे आ रही हैं। सोनू सूद, सुनील शेट्टी, सलमान खान, भूमि पेडनेकर, अजय देवगन, अक्षय कुमार के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने भी देश के लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। इसके साथ ही प्रियंका और भी लोगों से भारत की मदद की अपील कर रही हैं। हालांकि, प्रियंका इस वक्त भारत में नहीं है, लेकिन वह भारत को हर सम्भव मदद पहुंचाने की कोशिश में लगी हुईं हैं और अब उनकी इस मुहिम में उनका साथ देने के लिए उनके अभिनेता पति निक जोनस भी आगे आये हैं और वह सोशल मीडिया के ज़रिए भारत की मदद की अपील कर रहे हैं। प्रियंका ने अपने फाउंडेशन की ओर से कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए गिव इंडिया के नाम से एक ऑनलाइन फंड रेज़िंग कैम्पेन शुरू किया है, जिसमें लोगों से आर्थिक मदद की अपील की गयी है। इसमें कहा गया है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से देश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर थक चुका है। इसे सुधारने की तत्काल ज़रूरत है। इसमें बताया गया है कि देश में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, ऑक्सीजन सिलिंडर्स, वेंटीलेटर्स आदि का इंतज़ाम करने की ज़रूरत है। निक ने इस लिंक को शेयर करके लिखा- भारत को हमारी ज़रूरत है। जो भी सम्भव हो, कृपया दीजिए।
 
गौरतलब है,देश में इन दिनों कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। हॉस्पिटलों में बेड और ऑक्सीजन की कमी हो रही है। ऐसे में मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है और दिल खोल कर उनकी मदद भी कर रहे हैं। इसके साथ ही वे फैंस से अपील कर रहे हैं कि वह भी इस मुश्किल घड़ी में हर जरूरतमंद लोगों की यथासम्भव मदद करें।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.