ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

केआरके की गिरफ़्तारी पर प्रोड्यूसर रोहित चौधरी ने दीं प्रतिक्रिया कहा,’अब वह देश वापस नहीं छोड़ पाएगा।’

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 3, 2022

अपने विवादित ट्वीट के कारण चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) मंगलवार तड़के जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुँचे पुलिस ने उन्हें डिटेन कर हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक, एक्टर कमाल खान ने साल 2020 में एक विवादित ट्वीट किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बोरिवली कोर्ट (Borivali Court) में कमाल खान को पेश किया जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

केआरके की गिरफ़्तारी से बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता और ऐक्टर रोहित चौधरी काफ़ी ख़ुश है वह इस दिन का काफ़ी सालों से इंतज़ार कर रहे थे। रोहित ने ट्वीट करते हुए अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की उन्होंने लिखा, “ गणपति बप्पा मौर्य !

सुना है जब बप्पा आते है तो दुष्टों को सज़ा देते है, आज मान भी गए।

देशद्रोही कमाल खान को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ़्तार कर लिया गया है दोस्तोंअब वो दिन दूर नहीं जब इसे मैं दिल्ली ले जाऊँगा ! “

रोहित चौधरी और केआरके के बीच पिछले कुछ सालों से ठनी है जब केआरके ने रोहित को लेकर एक विवादित ट्वीट किया था। रोहित और केआरके के बीच का यह मसला कोर्ट तक पहुँचा हुआ है जहां रोहित ने दिल्ली की द्वारका कोर्ट में केआरके के ख़िलाफ़ मानहानि का केस कर रखा है। साथ ही रोहित ने एक विडीओ इंटर्व्यू के ज़रिए बताया की उन्होंने द्वारका कोर्ट में अपील की है की केआरके का पासपोर्ट ज़ब्त हो जाए ताकि वह वापस देश छोड़ नहीं भाग सके।

बता दें, केआरके पिछलें कई सालों से देश वापस नहीं आए वह दुबई में रहकर बॉलीवुड सितारों और प्रोड्यूसरों को अपने ट्वीट के ज़रिए निशाने पर लेते है जिससे वह विवादों में रहते है।

बता दें ऐक्टर प्रोड्यूसर रोहित चौधरी ने गत वर्ष केआरके की ऑडीओ क्लिप ज़ारी कर खुलासा किया था कि कैसे कमाल खान एक चर्चित फ़िल्म का विपरीत रिव्यू ना करने के लिए 25 लाख रुपए तक की माँग कर रहा था। यह ऑडीओ काफ़ी वायरल हुआ था। वर्क फ़्रंट की बात करें तो रोहित इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फ़िल्म बहुचर्चित फ़िल्म ग़दर 2 से जुड़े हुए है साथ ही आने वाले दिनों में कुछ म्यूज़िक विडीओ में भी दिखाई देने वाले है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.