ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राहुल वैद्य ने खरीदी नई कार, इंटरनेट पर छायीं तस्वीरें

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 5, 2021

बिगबॉस 14 से शोहरत हासिल करने वाले एक्टर राहुल वैद्य ने नई कार खरीदी है, और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ साझा किया है। राहुल ने अपनी नई कार के साथ पोज देते हुए कई तस्वीरें शेयर की है और साथ ही यह भी कहा कि इस कार को खरीदने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है। 
 
राहुल की रैंज रोवर ब्लैक कलर की है। राहुल ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक ब्रांड न्यू हेयर हैंड अपने कलेक्शन में शामिल किया है। इसके लिए सच में कड़ी मेहनत की है।"
 
इन तस्वीरों में राहुल डेनिम शर्ट और जींस पहने हुए नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने काला चश्मा भी लगाया हुआ है। और उनके लुक को और भी हैंडसम सर पर लगा एक हेयर बैंड बना रहा है। 
 
नई ब्लैक ब्यूटी के साथ राहुल की तस्वीरें इंटरनेट पर छायीं हुईं हैं, वहीं फैंस और दोस्त राहुल को नई कार के लिए जमकर बधाइयाँ दे रहें हैं। आपको बता दे कि बिगबॉस सीजन 14 में जबरजस्त नाम कमाने के बाद अब राहुल रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में अपना शानदार परफॉरमेंस दिखाने को तैयार है। 
 
इसी के साथ राहुल टेलीविजन एक्ट्रेस दिशा परमार के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। दोनों अधिकतर ही एकसाथ स्पॉट किए जाते हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को एकसाथ देखना बहुत पसंद करती है। वहीं अभी हाल ही में दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएं थे जिसका टाइटल "मधाणया" है। 
 
गाने में दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। "मधाणया" सॉन्ग को राहुल वैद्य और असीस कौर ने गाया है। लिरिक्स कुमार ने लिखें हैं, लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने इसका म्यूज‍िक कंपोज किया है, जबकि वीडियो को राजन बिर ने डायरेक्ट किया है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.