ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शादी के बाद मुंबई वापस लौटे राजकुमार राव और पत्रलेखा, एयरपोर्ट पर दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 18, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 18 नवंबर 2021   राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बंधन में बंध चुकें है। चंडीगढ़ में बड़े ही धूमधाम से शादी करने के बाद यह न्यूली मैरिड कपल मुंबई वापस आ गया है। बुद्धवार की शाम दोनों एकसाथ एयरपोर्ट पर नजर आएंगे। इस दौरान दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखने लायक थी। एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले यह कपल एकसाथ बेहद ही प्यारे लग रहें हैं। 
 
मुंबई एयरपोर्ट पर राजकुमार और पत्रलेखा ने मीडिया से कई तस्वीरें खिचवाई। दोनों ही कभी बड़ी सी स्माइल देकर, कभी एक-दूसरे की ऑखों में ऑखें डालकर, तो कभी रोमांटिक पोज देते नजर आएं। वहीं इनका आउटफिट भी सब का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। 
 
पत्रलेखा जहां रेड कलर की खूबसूरत साड़ी में बेहद ही हॉट लग रहीं थी वहीं राजकुमार का अंदाज भी व्हाइट कलर के शॉर्ट कुर्ते और पैंट में देखने लायक था। दोनों ने एयरपोर्ट पर एक समां बांध दिया था। 
 
बता दे कि राजकुमार और पत्रलेखा 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरे लिए। दोनों ने चंडीगढ़ स्थ‍ित द ओबेरॉय सुखव‍िलास स्पा रिजॉर्ट में शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज अभी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे कि अब इनके एयरपोर्ट लुक के भी फोटोज़ और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल होने लगे हैं। 
 
राजकुमार राव ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी और साथ ही पत्रलेखा के लिए एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा था। उन्होंने लिखा था, "आख‍िरकार 11 सालों के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मैंने अपनी Everything के साथ शादी कर ली है। मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरा पर‍िवार। आज मेरे लिए तुम्हारा पति कहलाने से बढ़कर कोई और खुशी नहीं है। हमारे हमेशा के साथ के लिए....और आगे भी.....।"
 
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों लंबे समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। अब 11 सालों बाद उन्होंने अपने रिश्ते पर ऑफीशियल तौर पर मुहर लगा दी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.