ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

राजपाल यादव ने अपनी नई फिल्म 'अर्ध' का पोस्टर शेयर किया!

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

न्यूज़हेल्पलाइन – 31 अगस्त 2021  

बॉलीवुड के माने जाने अभिनेता राजपाल यादव जिन्होंने अपने अभिनय से कई दिलो पर राज किया है वह एक नई फिल्म अर्ध में नजर आने वाले हैं। राजपाल यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर  फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि,  'एक नई यात्रा की शुरुआत'।  

फिल्म में राजपाल यादव के अलावा चर्चित टीवी अभिनेत्री रुबीना दिलैक भी इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हितेन तेजवानी भी इस फिल्म में अभिनय करते नजर आएंगे। पलाश मुच्छल ने इस फिल्म को लिखा है और वह इस फिल्म को खुद ही डायरेक्ट करेंगे।

बता दें कि राजपाल यादव इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में एक महिला साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं जिसमें मुंबई शहर के कुछ दृश्य दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का पोस्टर देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी मुंबई शहर के लोगो पर आधारित हैं।

राजपाल यादव हाल  ही में फिल्म  'कुली नम्बर वन' , 'हंगामा 2' जैसी हास्य फिल्मों में नजर आए थे। राजपाल 'अर्ध' के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भुलैया 2'  में भी नजर आयेंगे। अब देखना होगा कि इस नई फिल्म 'अर्ध' से राजपाल क्या गुल खिलाने वाले हैं।

 

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.