ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

रकुल प्रीत सिंह ने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट के 'पोस्ट कोवीड डायट' को किया शेयर।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 2, 2021

2 June 2021  - बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह कोरोनावायरस के दूसरे फेज के समय में लोगों की मदद करती नजर आ रही है। जंहा वह डोनेशन के साथ-साथ लोगों को योगा, हेल्दी फुड और अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को़ बढ़ाने की जानकारी भी दे रही है। रकुल अपने यूट्यूब चैनल के जरिए भी कई विडियो को शेयर करती दिखी हैं। जानकारी दें कि एक्ट्रेंस रकुल प्रीत सिंह भी खुद कोरोनावायरस के चपेट में आई थी। और कोवीड पॉजिटिव के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल करती दिखी थी।

इसी बीच आज रकुल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोवीड पॉजिटिव मरीजों और कोवीड से लड़ रहें लोगों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी जानकारियों को शेयर किया। रकुल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कोवीड हेल्दी डायट की जानकारी दी। रकुल ने अपनी न्यूट्रिशनिस्ट मुनमुन गनेरिवाल द्वारा शेयर किए गए डायट को शेयर किया गया। जिसमें हेल्दी खाने के रिकमेंडेशन के साथ-साथ ब्रेकफास्ट से डिनर तक के पूरे डायट की जानकारी दी गई।

इस पोस्ट में बताया गया कि, कोवीड से रिकवर हुए लोगों को सुबह उठकर गर्म दूध के साथ हल्दी और अदरक पाउडर मिला कर पीना चाहिए। फिर ब्रेकफास्ट में पोहा, उपमा जैसे आॅप्शन दिए गए। वहीं लंच में दाल, सब्जी और रोटी की जानकारी दी गई। इसी के साथ-साथ शाम के समय मखाना, नट्स और कोई भी बेक्रफास्ट आॅप्शन को फोलो करने के लिए कहा गया। डिनर में खिंचड़ी दलिया और राइस-दाल खाने के लिए कहा गया। खाने के बाद नारियल पानी, शिकंजी और घर पर बने शरबत के बारे में बताया गया।

इस पोस्ट को शेयर कर रकुल ने लिखा कि,' कोवीड से रिकवर हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य और खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है इसलिए मेरी न्यूट्रिशनिस्ट आपके साथ कुछ जरूरी जानकारियां शेयर कर रही है। मुनमुन के पेज को फोलो करे और पोस्ट कोवीड डायट की जानकारी जरूर लें.. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना इस वक्त जरूरी है।' इस तरह के पोस्ट के साथ रकुल जानकारी देती दिखी।

बता दें कि, हाल ही में रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन कपूर और नीना गुप्ता की फिल्म 'सरदार का ग्रैडसन' फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया। रकुल जॉन अब्राहम के साथ आनेवाली अपनी अपकमिंग फिल्म 'अटैक' की शूटिंग पूरी कर रही है। जाॅन अब्राहम  और रकुल प्रीत सिंह  बतौर लीड रोल के तौर पर फिल्म 'अटैक' में नजर आएंगे। जिसे लक्ष्य राज आनंद ने लिखा हैं और डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में रकुल और जॉन के  साथ-साथ जैकलीन फर्नाडीज भी लीड रोल में नजर आएंगी। रकुल इस वक्त आयुष्मान खुराना के साथ 'डॉक्टर जी' फिल्म की शूटिंग पूरा कर रही ‌ साथ ही रकुल अजय देवगन और पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ  फिल्म 'मे डे' में दिखेंगी। वहीं  सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रकुल 'थैंक गॉड' फिल्म की शूटिंग भी पूरी करेंगी।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.