ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रणवीर सिंह को क्रिकेटर  वी वी एस लक्ष्मण के साथ शूट करके आया मज़ा  , शेयर की तस्वीरें

Photo Source :

Posted On:Monday, April 12, 2021


हम सभी रणवीर सिंह की फिल्म '83 के रिलीज़ का इंतजार कर रहे है जिसमे वह कपिल देव के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज़ के लिए तैयार है और 4 जून को सिनेमाघरो में रिलीज़ की जाएगी। रणवीर ने फिल्म के लिए क्रिकेट की पूरी तरह से ट्रेनिंग ली और अभी हाल ही में उन्होंने किया क्रिकेटर वी वी एस लक्ष्मण के साथ शूट। 
 
शूट से फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "इन बहुत ख़ास जेंटलमैन के साथ शूट (और बातचीत) करते हुए बहुत मज़ा आया। सर आपके लिए यह सीजन बहुत अच्छा रहे। "
 
रणवीर एक ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के स्पोर्ट्स प्लेटफार्म MY11CIRCLE के ब्रांड एम्बेसडर है और अपने काम के वजह से उन्हें वी वी एस लक्ष्मण के साथ शूट करने का मौका मिला। इस से पहले उन्होंने सौरव गांगुली के साथ भी अपनी वीडियो शेयर की थी और अजिंक्य रहाणे को इस सीजन के लिए गुड विशेस दी थी। 
 
वर्कफ़्रंट पर ,रणवीर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83 जिसे कबीर खान ने डायरेक्ट किया है,  भारत की 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत की पूरी जर्नी को दिखाएगी । फिल्म में दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन , अम्मी विर्क , हार्र्दी संधू , जीवा , पंकज त्रिपाठी , बोमन ईरानी , साहिल खट्टर , निशांत दहिया और अमृता पूरी नजर आएंगे।  यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। 
 
इसके साथ साथ वह  जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले है जिसमे उनके साथ शालिनी पांडेय, बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह नजर आएंगे। यह फिल्म 27 अगस्त को रिलीज़ होगी और इसको दिव्यांग ठक्कर ने डायरेक्ट किया है। 
 
इसके साथ साथ वह रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे जिसमे उनके साथ जैकलिन फर्नांडेस और पूजा हेगड़े नजर आएँगी। फिल्म में रणवीर डबल रोल में नजर आएंगे . 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.