ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

रणवीर सिंह ने बप्पी लहरी को दी श्रद्धांजलि कहा- आपकी तरह दूसरा कोई नहीं होगा

Photo Source :

Posted On:Thursday, February 17, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 17 फरवरी 2022     फरवरी महीने में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज सिंगर दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गएं। जहां अभी लता मंगेशकर के निधन की दुखद खबर से लोग उबर नहीं पाएं थे, वहीं 15 फरवरी की रात में सिंगर बप्पी लहरी के निधन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। 
 
बप्पी लहरी के निधन से इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। सभी सोशल मीडिया के जरिये बप्पी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और साथ ही उनके कामों को याद कर रहे हैं। वहीं अब अभिनेता रणवीर सिंह ने बप्पी लहरी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि आप की तरह कभी कोई दूसरा नहीं हो सकता है। 
 
रणवीर ने सोशल अकाउंट पर बप्पी के साथ की अपनी कुछ पुरानी यादें शेयर की है। जिसमें दो तस्वीरें और दो वीडियोज हैं। वीडियो में स्टेज पर खड़े होकर रणवीर बप्पी की तारीफ में कुछ शब्द कह रहे हैं। 
 
अपने इस पोस्ट के साथ बप्पी को श्रद्धांजलि देते हुए अभिनेता ने लिखा, "म्यूजिक के लिए शुक्रिया...यादों के लिए शुक्रिया....ना आपके जैसा कोई था और ना ही होगा...बप्पी दा अमर रहें।"
 
बता दें कि बप्पी लहरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहें थे। उन्होंने 15 फरवरी की रात में अपनी अंतिम सांस ली। हालांकि उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में 17 फरवरी को किया गया, जहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज भी मौजूद रहें।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.