ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

रणवीर सिंह ने साझा किया कपिल देव और मदन लाल का एक अनोखा किस्सा।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 14, 2021

मुंबई, 14 दिसंबर (न्यूज हेल्पलाइन)   हाल ही में फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हुआ था जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया।  83 में कपिल देव का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह ने 1983 के वर्ल्ड कप के दौरान के भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और पूर्व भारतीय गेंदबाज मदनलाल का एक रोचक किस्सा साझा किया है।
 
रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म 83 से एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए लिखा कि, "मदीपा की बदले की कहानी"।
 
इस साझा किए गए वीडियो में कपिल देव मदनलाल का वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच का किस्सा सुना रहें, जहां पर मदनलाल विवियन रिचर्ड्स के खिलाफ एक ओवर और करना चाहते हैं लेकिन कपिल असमंजस में हैं कि ओवर दे या न दे। इसी किस्से का फिल्म 83 से एक वीडियो भी हैं जिसमे यह दृश्य दिखाया गया है। इस दृश्य में रणवीर कपिल देव बने है और हार्डी संधू मदनलाल।
 
बता दें कि, फिल्म 83 क्रिकेट विश्वकप 1983 में भारतीय टीम की विश्वकप जीतने की कहानी पर आधारित हैं।यह फिल्म अगले महीने 24 दिसंबर 2021 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया गया है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर आखिरी बार फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए थे। वे एक बार फिर से रोहित शेट्टी के साथ एक कॉमेडी फिल्म सर्कस में भी नजर आएंगे। 83 के अलावा रणवीर आलिया के साथ करण जौहर द्वारा निर्देशित  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.