ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

रवीना टंडन और गोविंदा का हो रहा है 'ग्रैंड रीयूनियन'

Photo Source :

Posted On:Monday, July 5, 2021

मुंबईजुलाई 05 2021 90 के दशक में हम सभी ने 'किसी डिस्को में जाये', 'अखियों से गोली मारेऔर 'सुनो ससुर जीगानों  पर जम कर डांस किया है। ये गाने आज तक लोगों के बीच सुपरहिट है और इन गानों की जोड़ी रवीना टंडन और गोविंदा उस से भी ज्यादा हिट। गोविंदा  और रवीना को एक साथ फिर से देखने के लिए फैंस बहुत इंतजार कर रहे थे और फाइनली अब यह जल्दी ही पूरा होने जा रहा है। 

 

रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर गोविंदा के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, " ग्रैंड रीयूनियन #बैक टुगेदर फिर से स्क्रीन पर एक साथ।  क्याकहाँ ? कब ? कमिंग सून #किसी डिस्को में जाएँ “

 

रवीना का यह पोस्ट उन दोनों के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज था और जैसे ही उन्होंने यह पोस्ट शेयर किया उनकी टाइमलाइन पर उनके चाहने वालो के मैसेज की लाइन लग गयी। इस रीयूनियन का इंतजार कब से हो रहा था और अब फैंस बेसब्री से इस प्रोजेक्ट का वेट कर रहे है। अभी प्रोजेक्ट की डिटेल्स शेयर नहीं की गयी है। 

 

गोविंदा रवीना ने मिलकर हमें कई हिट फिल्में दी है जैसे की 'दूल्हे राजा', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'परदेसी बाबू', 'आंटी नंबर 1'. इनकी केमिस्ट्री परदे पर हमेशा ही जादू बिखेरती है और अब देखते है इस बार यह दोनों क्या लेकर  रहे हैं ?

 

वर्कफ्रंट पर ,रवीना को जल्दी ही  फिल्म 'KGF : चैप्टर 2" में देखा जायेगा जहा वह भारत की प्रधानमंत्री रमिका सेन के किरदार में नजर आएँगी। फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया  है और फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त भी अधीरा के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को कन्नड़तमिल , तेलुगु और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। 

 

इसके साथ साथ वह अपना वेब डेब्यू भी जल्दी ही करने वाली है शो 'आरण्यकके साथ। यह  एक थ्रिलरक्राइमएक्शन और इन्वेस्टीगेशन ड्रामा है जिसे विनय वैकुल ने डायरेक्ट किया है। इसको रॉय कपूर फिल्म्स और रमेश सिप्पी एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। शो जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करेगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.