ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

रात चांदनी से अगली सुबह बेहतर बनाने की प्रार्थना कर रही हैं रवीना टंडन।

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 24, 2021

कोरोनावायरस के दूसरे फेज की शुरुआत भारत में हो चुकी है ऐसे में लोगों को कई सारी परेशानियों से जुझना पड़ रहा है। अस्पताल की कमी, तो कही लोगों को अपने जीवनयापन की जरूरत मंद से जुड़ी चीजों की कमी पड़ रही है। मजदूर फिर से पलायन कर रहे हैं और लोगों को सावधानी बरतने के लिए भी कह जा रहा है। इस वक्त के निराशा से भरे समय में सभी एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने की कोशिश में लगे हैं।
 
इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन  लोगों की जिंदगी बेहतर बने और संसार में कोरोनावायरस से जुझ रहे लोगों की परेशानी दूर हो इसकी प्रार्थना करती दिखाई दी। रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी विंडो से चांद की खींची हुई खूबसूरत तस्वीरों को शेयर किया और लोगों के अच्छे स्वास्थ एंव पॉजिटिव एनर्जी की कामना की।
 
रवीना ने कैप्शन में लिखा,' इस समय यह चांद अंधेरे में भी अपना उजाला फैला रहा हैं। एक उम्मीद की किरण दिखा रहा है। सुबह कुछ अलग होगी जंहा वाॅरिअर्स अपने दिन की जंग को खत्म कर फिर सुबह उसी जंग के लिए लड़ेंगे। डॉक्टर्स की यह लड़ाई हर एक सांस और हर एक की जिंदगी को बचाने की कोशिश में लग जाएंगी। उम्मीद है कि हर सुबह बेहतरीन बने...सभी अपने प्रिय जनों की रक्षा कर सके..!' इस तरह के कैप्शन के साथ रवीना टंडन लोगों के लिए प्रार्थना करती दिखी।
 
रवीना के एक्टिंग करियर की बात करें तो, रवीना को पिछले साल फिल्म 'खानदानी शफाखाना' के लिए एक म्यूजिक वीडियो 'शहर की लड़की' में देखा गया था। अब जल्दी ही उन्हें फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2" में देखा जायेगा जंहा वह भारत की प्रधानमंत्री रमिका सेन के किरदार में नजर आएँगी। फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे है और फिल्म में यश लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त भी अधीरा के रोल में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म को कन्नड़, तमिल , तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म के टीजर को 8 जनवरी के दिन रिलीज किया गया ।
 
वहीं रवीना टंडन और अक्षय दोनों साथ में वेब सिरीज में मुख्य भूमिका निभाते दिखेंगे ।अपकमिंग वेब सिरीज का नाम हैं 'लिगेसी'। जिसमें दोनों को बेहतरीन किरदार के रूप में देखा जाएगा।  इस सिरीज को विजय गुट्टे द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। विजय ने हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म 'द् एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को डायरेक्ट किया था। इस सिरीज को आॅफ्टर स्टूडियोज, एए फिल्मस और सनी बक्षी द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। सिरीज की कहानी प्रोफेशनल लाइफ के डार्क वर्ल्ड को दिखाती नजर आएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.