ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

ऋषि कपूर को यादकर भावुक हुईं सिंगर लता मंगेशकर

Photo Source :

Posted On:Friday, April 30, 2021

आज ही के दिन ठीक एक साल पहले बॉलीवुड के एक चमकते सितारे ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर की यूँ अचानक मौत की खबर ने उनके परिवार के साथ ही उनके चाहने वालों को भी सदमे में ला दिया था। और शुक्रवार को उनको गए हुए पूरे एक साल हो गएं है और आज उनकी पहली पुण्यतिथि पर हर कोई सोशल मीडिया के जरिए उन्हे श्रद्धांजलि दे रहा है।
 
फैंस से लेकर बॉलीवुड और टेलीविजन स्टार्स सभी ऋषि कपूर को याद कर रहें हैं। वहीं मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने भी दिवंगत अभिनेता को यादकर उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
लता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें से पहली तस्वीर बहुत पुरानी है, उसमें लता ने नन्हें ऋषि को अपनी गोदी में लिया हुआ है। वहीं बात अगर दूसरी तस्वीर की करें तो उसमें लता, ऋषि कपूर को अवॉर्ड देती नजर आ रहीं हैं। 
 
इन तस्वीरों को साझा करते हुए उन्होंने बहुत ही भावुक कर देने वाला मैसेज लिखा। लता ने लिखा, "आज हम सबके प्यारे ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि है। बहुत ही छोटी उम्र में ऋषि का नाम हुआ, वो एक कमाल के अभिनेता थे, गाना भी गाते थे। मुझे उनके जाने का बहुत अफसोस है। मैं उनकी याद को प्रणाम करती हूं।"
 
साथ ही आपको यह भी बता दे कि ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने भी उन्हें याद किया हुआ। नीतू ने भी अपने सोशल मीडिया पर बहुत ही इमोशनल कर देने वाला पोस्ट साझा किया है। नीतू अधिकतर ही ऋषि को यादकर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें शेयर करती रहती है। 
 
बता दें कि ऋषि कपूर का बीते साल 30 अप्रैल 2020 को निधन हो गया था। ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और उन्होंने अपना इलाज न्यूयॉर्क में करवाया था। इलाज के बाद वो पूरी तरह ठीक हो गएं थे, लेकिन फिर अचानक उनकी तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और फिर पिछले साल 30 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.