ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

आरआरआर की लोकप्रियता से पूरी इंडस्ट्री को मदद मिलेगी - अजय देवगन

Photo Source :

Posted On:Wednesday, January 25, 2023

आरआरआर फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता, निर्देशक औरनिर्माता अजय देवगन का कहना है कि फिल्म निर्माता एसएस राजामौली फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए हैं, जिससे पूरी इंडस्ट्री को मदद मिलेगी।
 
अभिनेता अजय देवगन मुंबई में भोला टीज़र के मौके पर मीडिया के साथ बातचीत कर रहे थे।
 
अजय देवगन ने फिल्म आरआरआर में (राम चरण) रामा राजू के पिता अल्लूरी वेंकटराम राजू की भूमिका निभाई। अब RRR के 'नाटू नाटू ' को 95वें अकादमी पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत श्रेणी में नामांकित किया गया है! 
 
हमने अजय देवगन से फिल्म की लोकप्रियता और सफलता के बारे में पूछा, और उन्होंने कहा, "जब हमारे उद्योग की एकफिल्म चलती है, तो यह पूरे उद्योग को लाभ मिलता हैं। एसएस राजामौली अपनी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले गए हैं, और अब जब जेम्स कैमरन और अन्य बड़े लोगों इसके बारे में बात कर रहे हैं, तो वो सब हमारी सिनेमा के बारे में बात कर रहे हैं, तो इससे हमारे उद्योग को पहचाना जा रहा है, जो कि बहुत बड़ी बात है. हमें गर्व महसूस हो रहा है, यह बहुत अच्छा अहसासहै, और मैं सिर्फ उम्मीद कर रहा हूं, कि फिल्म को कई नामांकन मिले और साथ में अवार्ड भी" 
 
इससे पहले, 'नाटू नाटू' को 'सर्वश्रेष्ठ मूल गीत' श्रेणी के लिए गोल्डन ग्लोब मिला था। गीत ने उसी श्रेणी में क्रिटिक्स च्वाइसअवार्ड भी जीता। फिल्म को क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड में 'सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म' भी मिला।
 
भोला के बारे में बात करे तो, यह फिल्म अजय देवगन द्वारा निर्मित और निर्देशित है, जिसमें उन्हें तब्बू के साथ मुख्य भूमिका है, यह लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 2019 की तमिल फिल्म कैथी की आधिकारिक रीमेक है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होने वाली है


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.