ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पति अभिनव शुक्ला को मिस कर रही है रूबीना दिलैक

Photo Source :

Posted On:Wednesday, May 19, 2021

बिगबॉस की विनर रह चुकीं एक्ट्रेस रूबीना दिलैक पिछले कुछ दिनों कोरोना से जंग लड़ रहीं हैं। बता दें कि रुबीना दिलैक अपने परिवार संग शिमला में रह रही हैं, और वहीं उनके पति अभिनव शुक्ला अपने अपकमिंग शो "खतरों के खिलाड़ी 11" के लिए केपटाउन में शूटिंग कर रहे हैं। 
 
दरअसल कोविद पॉजिटिव पाएं जाने के बाद से ही रूबीना अपने पति से दूर है, और पति अभिनव के केपटाउन रवाना होने से पहले भी उनकी मुलाकात नहीं हो पायीं, ऐसे में रूबीना अपने हबी को बहुत मिस कर रहीं हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। 
 
रूबीना ने अभिनव के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है और लिखा, "एक महीने से तुम्हारी बाहों में नहीं हूं....ओह! मैं तुम्हे याद कर रही हूं अभिनव शुक्ला।" रूबीना के इस पोस्ट पर अबतक हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। रूबीना की ये पोस्ट उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा हैं। 
 
फैंस अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। बिगबॉस हाउस में भी इस कपल को फैंस का अटूट प्यार मिला। रूबीना इन दिनों हिमाचल में क्वारंटीन हैं। हालांकि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। 
 
रूबीना ने 1 मई को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी रिपोर्ट कोविद पॉजिटिव आयीं है। अपने उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, "मैं हमेशा पॉजिटिविटी की ओर ध्यान देती हूं और सकारात्मक ही सोचती हूं। अब एक महीने बाद मैं प्लाज्मा डोनेट कर सकूंगी। कोरोना संक्रमित हो गई हूं, 17 दिनों तक घर पर ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बीते दिनों जो भी मेरे संपर्क में आया है वो अपनी जांच करवा लें।"
 
फिलहाल रुबीना और अभिनव के वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों एकसाथ एक रोमांटिक सॉन्ग 'मरजानियां' में नजर आए थे। और गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा रूबीना कलर्स के मशहूर सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास’ की में नजर आ रही थी, लेकिन कोविद पॉजिटिव के कारण इन दिनों वे आराम कर रहीं हैं, वहीं अभिनव केपटाउन में "खतरों के खिलाड़ी" के 11वें सीजन की शूटिंग कर रहे हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.