ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

दूसरी बार माँ बनने वाली है साथ निभाना साथिया एक्ट्रेस लवी सासन

Photo Source :

Posted On:Friday, June 18, 2021

 18 जून 2021
 
साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन के घर एकबार फिर बहुत जल्द खुशियाँ दस्तक देने वाली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। दरअसल लवी दुबारा माँ बनने वाली है, और इस गुड न्यूज़ को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया है। 
 
बता दे कि लवी ने इस गुड न्यूज़ को बहुत ही खास तरीके से फैंस के साथ शेयर किया है। उन्हें अपने बेबी बॉय रॉयस की एक फोटो शेयर की, जिसमें वो दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। बेबी रॉयस के टी-शर्ट पर लिखा है, "जल्द ही बड़ा भाई बनने वाला हूं।" 
 
रॉयस के टी-शर्ट पर लिखें इन शब्दों से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि एकबार फिर लवी और कौशिक कृष्णमूर्ति माता-पिता बनने वाले है। वहीं रॉयस की इस फोटो के साथ लवी ने कैप्शन में भी जल्द ही माँ बनने का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "हम ये अनाउंस करते समय काफी एक्साइटेड हैं कि हमारी लिटिल फैमिली अब 2 फीट बढ़ रही है।"
 
इस खुशखबरी के अनाउंस करते ही लवी और कौशिक को उनके आने वाले बेबी के लिए लोग जमकर बधाइयाँ और शुभकामनाएं दे रहे हैं। आपको बता दे कि लवी अपनी शादी के बाद से ही पर्दे से दूर है और अपनी पर्सनल लाइफ़ इंज्वाय कर रहीं हैं। 
 
लवी ने 10 फरवरी 2019 को अपने बॉयफ्रेंड कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी की थी। शादी के करीब एक साल बाद, 19 फरवरी 2020 को लवी ने अपने पहले बेटे रॉयस को जन्म दिया था, और अब अपने दूसरे बेबी के लिए यह कपल काफी एक्साइटेड है। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.