ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी हुई थी कोरोना से संक्रमित, दी जानकारी

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 11, 2021

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, वायरस की दूसरी लहर ने और देशभर में आतंक मचा रखा है। बड़ी ही रफ्तार से देशभर मे आएं दिन लाखों की संख्या में इसके मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं इस खतरनाक वायरस से मृत्यु होने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। चाहे आम जनता हो या हमारे सेलिब्रिटीज सभी इसकी चपेट में आ रहें हैं। यहाँ तक की इस वायरस की वजह से अबतक कई सितारों ने अपनी जान गवां दी है। 
 
आएं दिन एक तरफ जहां कई सितारे कोरोना से संक्रमित हो रहें हैं तो वहीं कुछ कोरोना से ठीक होने की जानकारी भी दे रहे हैं। अब खबरें आ रहीं हैं कि सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं, जिसके जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
हालांकि आपको बता दे कि घबराने वाली बात नहीं है कि क्योंकि अब वे पूरी तरह स्वस्थ है। अर्पिता ने बताया कि वे अप्रैल महीने में इसकी चपेट में आयीं थी, लेकिन अब उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली है। हालांकि, इस बारे में अब जाकर अर्पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी दी है। 
 
अर्पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अप्रैल 2021 की शुरुआत में कोरोना पॉजिटिव पायीं गईं थीं। हालांकि, मुझमें कोई लक्षण नहीं थे। मैंने सारी गाइडलाइन्स और प्रोटोकॉल का पालन किया था। भगवान की दया से मैं पूरी तरह रिकवर हो गई और तब से पूरी तरह से ठीक हूं। सुरक्षित रहें, मजबूत रहें और पॉजिटिव रहें।"


 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.