ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

सलमान खान ने शेयर किया फिल्म 'अंतिम' का डैशिंग पोस्टर, आयुष और सलमान दोनो एक दूसरे से टकराते हुए आएंगे नजर।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 8, 2021

मुंबई, सितंबर 08(न्यूज हेल्पलाइन)
बॉलीवुड के भाईजान और सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म का पोस्टर आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इसमें उनके बहनोई आयुष शर्मा भी नजर आएंगे।

सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, "बुराई के अंत की शुरुआत गणपति बप्पा मोरया।"फिल्म के पोस्टर में सलमान और उनके बहनोई आयुष आमने सामने दिख रहे हैं जिसका अर्थ है कि वह इस बार आपस में टकराते हुए नजर आएंगे।पोस्टर में दिखाई दे रहा है कि सलमान एक सिक्ख पुलिस अवतार में है और दूसरी ओर आयुष कोट पैंट पहने हुए हाथ में गन पकड़े हुए किसी आदमी को मारते हुए नजर आ रहे हैं।

पोस्टर में दोनों ही अभिनेता अपनी बॉडी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और काफी इंटेंस लुक में है। पोस्टर देखकर लगता है कि यह फिल्म एक मास एंटरटेनर  होगी जिसमें घमासान एक्शन और इमोशन देखने को मिलेगा। यह पहली बार होगा की स्क्रीन पर जीजा और साले आपस में लड़ते हुए नजर आएंगे।

बता दें कि यह फिल्म महेश वी मांजरेकर द्वारा निर्देशित की जाएगी और सलमान खान इस फिल्म को खुद प्रोड्यूस करेंगे।इससे पहले सलमान नहीं अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवयात्री से 2018 में बॉलीवुड में लॉन्च किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई थी। सलमान खान अपने आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में भी बिजी हैं। आखिरी बार वे फिल्म राधे मे नजर आए थे लेकिन यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद नहीं आयी थी।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.