ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिल बेचारा की रिलीज को हुए एक साल, संजना सांघी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 24, 2021

आज का दिन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि ठीक एक साथ पहले आज ही के दिन सुशांत की आखिरी फिल्म "दिल बेचारा" रिलीज हुई थी। सुशांत को आखिरी बार इस फिल्म के जरिए पर्दे पर देखना उनके फैंस के लिए किसी बेहतरीन सरप्राइज से कम नहीं था। 
 
आज इस फिल्म की रिलीज को एक साल पूरे हो गएं है। फिल्म के एक साल पूरे होने पर सुशांत के अपोजिट नजर आयीं अभिनेत्री संजना सांघी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है और अपने को-स्टार सुशांत को याद किया है। 
 
बता दे कि संजना की यह डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को जहां लोगों ने खूब पसंद किया वहीं सुशांत की एक्टिंग देखकर बहुतों की ऑखो से आंसू भी आएं। संजना ने इस फिल्म से जुड़ी यादों को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है। 
 
उन्होंने लिखा, "दिल बेचारा के एक साल। आज से एक साल पहले, मेरी पहली फिल्म दिल बेचारा की रिलीज की शाम को, मेरी घबराहट का कोई ठिकाना नहीं था। और आज, जैसा कि दिल बेचारा को एक साल पूरा हो गया है, मेरे दिल में बस इतना प्यार, प्रशंसा और समर्थन है जितना आप सभी ने हमारी फिल्म को दिया है। यही एक एक्टर होने के इस संवेदनशील, भावनात्मक और जादुई सफर को बिल्कुल असली बनाता है।"
 
आगे संजना ने लिखा, "आपके हर लेटर्स, स्केचज, हर डॉयलॉग को याद रखना, हर सीन्स को याद करना, और हर माइलस्टोन को सेलिब्रेट करना इस कठिन सफर को नुकसान से भरा हुआ थोड़ा और चमकदार बना देता है। हमारी फिल्म की देखभाल करने और इसे इस तरह से सेलिब्रेट करने, जिसके बारे में हम कभी सपने में भी नहीं सोच सकते थे, उसके लिए धन्यवाद।"
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.