ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद, पिता संग खूबसूरत तस्वीर को किया शेयर।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 25, 2021

25 MAY   |   बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। संजय दत्त की जिंदगी में उनके माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त का अहम रोल रहा हैं। जंहा वह इस वक्त भी अपने माता-पिता के प्यार और उनकी यादों को याद करते दिखाई देते हैं। इसी बीच आज अपने पिता एंव एक्टर सुनील दत्त की पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने पिता संग खिंचवाई पुरानी तस्वीर को शेयर किया।

संजय दत्त ने पिता संग खिंचवाई ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर को शेयर किया। जिसमें संजय कोर्ट-पैंट पहने हुए अपने पिता के साथ पोज़ देते दिखे। जिसमें दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर संजय दत्त ने कैप्शन में लिखा,' पिता, आदर्श, दोस्त, गुरु...आप मेरे लिए सबकुछ थे...लव यू डैड..मिस यू!!' इस तरह के कैप्शन के साथ संजय दत्त ने अपने पिता को याद किया। और उनके साथ बिताए अहम पलों को शेयर करते दिखे।

सुनील दत्त ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1955 में रेलवे प्लेटफॉर्म फिल्म से की। एक्टिंग से पहले वह बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। एक्टिंग में मदर इंडिया और साधना जैसी फिल्मों से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद साल 1963 में उन्होंने मुझे 'जीने दो' नाम की फिल्म में काम किया। इस फिल्म में वे पहली बार डाकू के रोल में नजर आए। फिल्म में उनके रोल की खूब प्रशंसा की गई। इसके बाद से ही‌ वह हीरो और एंटी-हीरो के किरदार में नजर आने लगे।

बता दें कि, सुनील दत्त काअसली नाम बलराज दत्त था। मगर जब वे फिल्मों में आए तो उस समय बलराज साहनी एक बहुत बड़े एक्टर हुआ करते थे, जिस कारण से उन्होंने अपना नाम बदल कर सुनील दत्त रख लिया। सुनील दत्त ने नरगिस दत्त से शादी की। दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत चर्चित रही, जंहा सुनील ने नरगिस की जान बचाकर आखिर में उनका दिल जीत लिया। उनकी आखिरी फिल्म मुन्नाभाई एमबीबीएस थी जो साल 2003 में आई थी। फिल्म में  बेटे संजय दत्त लीड रोल में थे। 25 मई, 2005 को 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.