ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

फरवरी में इस दिन रिलीज हो रहीं हैं संजय लीला भंसाली की "गंगूबाई काठियावाड़ी"

Photo Source :

Posted On:Friday, January 28, 2022

न्यूज़ हेल्पलाइन- 28 जनवरी 2022      संजय लीला भंसाली अपनी सबसे चर्चित फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं, लेकिन बार-बार फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा रहीं हैं।
 
लेकिन आज मेकर्स एक नई रिलीज डेट के साथ वापस आएं है और दर्शको को उम्मीद है कि अब इस दिन फिल्म रिलीज हो ही जाएगी। पहले यह फिल्म 18 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन अब 25 फरवरी को रिलीज होगी। 
 
फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भंसाली प्रोडक्शन के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर की गई है। भंसाली प्रोडक्शन के ऑफीशियल सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया कि फिल्म 25 फरवरी 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों ने आलिया भट्ट की एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी। 
 
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म को संजय भंसाली व जयंतिलाल गड़ा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। आलिया की ये फिल्म 25 फरवरी 2022 को थिएटरों में रिलीज होगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.