ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

सान्या मल्होत्रा तेलुगु फिल्म 'हिट' के हिंदी रीमेक में राजकुमार राव के साथ आएँगी नजर

Photo Source :

Posted On:Friday, July 9, 2021

मुंबईजुलाई 09 2021 धीरे धीरे कोरोना से उभर कर ज़िन्दगी आगे बढ़ रही है।नयी फिल्मों पर काम होना शुरू हो रहा है। पिछले साल कोरोना की वजह से कुछ शूट नहीं हो पाया लेकिन अब सभी काम करने के लिए काफी उत्साहित है। ऐसे में अब खबर आयी है की सान्या मल्होत्रा आएँगी नजर राजकुमार राव के साथ तेलुगु फिल्म 'हिटके हिंदी रीमेक में। 

 

सान्या ने खुद यह खबर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, "मैं 'हिटटीम को ज्वाइन करके बहुत खुश हूँ। इस फिल्म पर काम करने के लिए मैं काफी उत्साहित हूँ। “

 

फिल्म हिट (HIT) जिसका मतलब है होमीसाइड इंटरवेंशन टीम की कहानी एक ऐसे पुलिस अफसर की ज़िन्दगी पर आधारित है जो एक गुमशुदा औरत को ढूंढ रहा होता है। फिल्म को तेलुगु में सैलेश कोलानु ने डायरेक्ट किया था और हिंदी में भी वह ही इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे  इस थ्रिलर फिल्म को तेलुगु में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। 

 

हिंदी रीमेक में राजकुमार राव लीड रोल में नजर आने वाले है। फिल्म में उनके साथ अब सान्या मल्होत्रा  नजर आएँगी। फिल्म को भूषण कुमारदिल राजू , कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर प्रोड्यूस कर रहे है। फिल्म अभी प्री प्रोडक्शन स्टेज में है और जल्द ही इस की शूट शुरू होगी। 

 

वर्कफ्रंट परसान्या को आखिरी बार फिल्म 'पगलेटमें देखा गया था। इसके बाद वह नेटफ्लिक्स की फिल्म मीनाक्षी सुंदरेश्वर में नजर आएँगी। फिल्म में उनके साथ अभिमन्यु दसानी नजर आएंगे। इस फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है। 

 

इसके साथ साथ सान्या फिल्म 'लव हॉस्टलमें भी नजर आएँगी।  फिल्म की कहानी एक यंग कपल की है जो बहुत ही खुले विचार के है और कैसे एक गुंडा उनकी जान के पीछे पड़ा होता है और उन्हें पकड़ने के लिए भटक रहा होता है।फिल्म में विक्रांत मेस्सी , बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले है। इसको शंकर रमन डायरेक्ट कर रहे है और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस  

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.