ताजा खबर
Solar Storm के बाद अब आने वाला है Radiation Storm, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स   ||    गाजा में रिटायर्ड भारतीय कर्नल की हत्या, दो महीने पहले UN में शामिल हुए थे अनिल काले   ||    Orfield Anechoic Chamber: दुनिया का सबसे शांत कमरा, इसमें 45 मिनट भी नहीं रुक सकता इंसान   ||    France: बंदूकधारियों ने प्रिजन वैन पर हमला कर कैदी को कराया आजाद, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, देखें Vide...   ||    जुड़वा बहन को बचाने के लिए जड़ दिया था मगरमच्छ को मुक्का, किंग चार्ल्स करेंगे महिला को सम्मानित   ||    भारत ज‍िंदाबाद के नारे लगे, तो टेंशन में आया पाक‍िस्‍तान, PoK के ल‍िए जारी क‍िया फंड   ||    Petrol Diesel Price Today: जारी हो गई पेट्रोल-डीजल की कीमत, देखें ईंधन के लेटेस्ट रेट   ||    आधार सेंटर ढूंढना हुआ और आसान, भुवन आधार पोर्टल पर फॉलो करें स्टेप्स   ||    PM मोदी ने किया है NSC में निवेश; आप भी कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानें- क्यों है यह स्कीम फायदे का सौदा...   ||    नए हेड कोच पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड़ के बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी अप्लाई करने से किया इनकार   ||   

हिमेश रेशमिया की एल्बम 'सुरूर 2021' का दूसरा मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़, जल्द आएगा पहला गाना

Photo Source :

Posted On:Monday, June 7, 2021

June 07, 2021 

 

एक समय हुआ करता था जब हम सबकी प्लेलिस्ट में सिर्फ हिमेश रेशमिया के गाने हुआ करते थे। आज तक हम सब उनकी एल्बम 'आप का सुरूरके गाने सुनते है। यह एल्बम 2006 में आयी थी और अब सिंगरम्यूजिक कंपोजरसांग राइटर हिमेश रेशमिया आप सबके लिए अपनी तीसरी स्टूडियो एल्बम लेकर  रहे है जिसका नाम है 'सुरूर 2021' 

 

हिमेश अपने फैंस के बीच एल्बम को लेकर उत्साह बढ़ा रहे है। उन्होंने सबसे पहले एल्बम का पोस्टर शेयर किया और उसके बाद दो टीज़र मोशन पोस्टर शेयर किये है। शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "सुरूर 2021 एल्बम का दूसरा टीज़र मोशन पोस्टर। आप अपना प्यार  दीजिये। पहला गाना जल्द रिलीज़ होगा। “

 

इस मोशन पोस्टर में आप देख सकते HR की सिग्नेचर कैपउनका माइक और बैकग्राउंड में अपबीट म्यूजिक के साथ उनकी आवाज़। उनके चाहने वाले इस एल्बम को लेकर बहुत उत्साहित हो गए है। इस एल्बम के साथ हिमेश अपना म्यूजिक लेबल भी लांच कर रहे है जिसका नाम है 'हिमेश रेशमिया मेलोडीज'. 

 

'आप का सुरूरहिमेश की पहली स्टूडियो एल्बम है  जो साल 2006 में आयी थी। इस एल्बम ने रिलीज़ होते ही नया रिकॉर्ड कायम किया था। इस की 55 मिलियन कॉपी की बिक्री हुई थी जो आज तक एक रिकॉर्ड है। इसके बाद उनका दूसरा एल्बम थी 'आप से मौसिक़ीजो साल 2016 में आयी थी। अब 2021 में उनकी तीसरी एल्बम  रही है 'सुरूर 2021 '. 

 

जैसे ही हिमेश ने यह खबर अपने फैंस के साथ शेयर की , सभी उनके एल्बम के पहले गाने के रिलीज़ का इंतजार कर रहे है। हिमेश के म्यूजिक की अपनी अलग फैन फोल्लोविंग है और इस टीज़र को सुनकर लग रहा है , यह एल्बम भी नए रिकॉर्ड कायम करने वाली है। 

 

वर्कफ्रोंट परहिमेश फिलहाल 'इंडियन आइडल 12' को जज करते नजर  रहे है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.