बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। दुनियाभर में भारतीय सिनेमाऔर भारतीयता की पहचान को मजबूत करने वाले शाहरुख ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में देश की विविधता, रंगों और लोगों के जोश की तारीफ की।हालांकि, सिर्फ बधाई देने तक सीमित न रहते हुए अभिनेता ने देश के लिए हर किसी से अपने स्तर पर योगदान देने की अपील भी की।
शाहरुख खान ने लिखा, “सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भारतीय होने में कुछ खास बात है। यहां के रंग, अलग-अलग तरहकी खूबियां, विविधताएं, लोगों का जोश सबसे अलग है।” उन्होंने आगे कहा कि हमें अपने पास मौजूद चीजों की हमेशा कद्र करनी चाहिए और देशको गौरवान्वित करने के लिए अपना छोटा-सा योगदान देना चाहिए। अपनी बात खत्म करते हुए शाहरुख ने लिखा, “मुझे भारतीय होने पर गर्व है औरयह पहचान बहुत पसंद है। जय हिंद।”
देश की आजादी से जुड़ी भावनाएं शाहरुख के लिए व्यक्तिगत भी रही हैं। महज 15 साल की उम्र में पिता को खोने वाले अभिनेता ने एक पुराने इंटरव्यूमें अपने पिता की देश के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी यादों को साझा किया था। फरीदा जलाल के साथ बातचीत में उन्होंने बताया था कि उनकापरिवार और खासकर उनके पिता आजादी से पहले के भारत की राजनीति से गहराई से जुड़े थे। शाहरुख ने यह भी कहा था कि उनके पिता देश केसबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से थे और जनरल शाहनवाज जैसे लोगों से जुड़े हुए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही बड़े पर्दे पर फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। क्रिसमस पर रिलीज होने वाली इस एक्शन-ड्रामा फिल्म मेंउनके साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी, जबकि अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर शाहरुख कायह संदेश उनके फैंस के लिए शुभकामना के साथ-साथ देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी की याद भी बन गया।