ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'बुल' इस दिन होगी रिलीज, फिल्म में पैराट्रूपर का किरदार निभाएंगे अभिनेता।

Photo Source :

Posted On:Wednesday, November 17, 2021

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेता शाहिद कपूर की आगामी फिल्म 'बुल' की रिलीज डेट तय कर दी गई हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।
 
इस बात की जानकारी टी-सीरीज फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर करके दी।उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "जल्द ही आप सभी के सामने हम बैटलफील्ड में  लेकर आ रहे भारतीय पैराट्रूपर्स की हीरोइक कहानी। फिल्म बुल में शाहिद का पहले कभी ना देखे जाना अवतार आप सभी के सामने जल्द ही। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।"
 
इस फिल्म में शाहिद एक पैराट्रूपर ऑफिसर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। निर्माता भूषण कुमार,अमर बुटाला और गरिमा मेहता साथ मिलकर  फिल्म ‘बुल’ का निर्माण करेगें। यह फिल्म 1980 के दशक में सेट की गई एक वास्तविक कहानी पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन  आदित्य निंबालकर करेंगे, बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी।
 
फिल्म बुल एक  एक्शन फिल्म है जोकि ब्रिगेडियर बुलसारा के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म  के लिए शाहिद को काफी कड़ी ट्रेनिंग लेनी पड़ेगी।  वे जल्द ही इस फिल्म की तैयारियां शुरू करने वाले हैं।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो शाहिद आखिरी बार फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे जोकि बहुत बड़ी सुपरहिट रही थी। वे बुल के अलावा जर्सी,फर्जी और अली अब्बास जफर की अनटाइटल्ड वेब-सीरीज में भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.