ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शेफाली शाह ने अपनी आगामी फिल्म जलसा की शूटिंग की शुरू ।

Photo Source :

Posted On:Friday, September 3, 2021

मुंबई, सितंबर 03(न्यूज हेल्पलाइन)
 
बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री शेफाली शाह ने अपनी आगामी फिल्म जलसा की शूटिंग शुरू कर दी हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म जलसा की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने पोस्ट लिखते हुए कहा, 'और इसकी शुरुआत'। फिल्म में मानव कौल और विद्या बालन मुख्य किरदार में हैं।
 
इस फिल्म को डायरेक्ट सुरेश त्रिवेणी कर रहे हैं। इस फिल्म की  कहानी को सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने मिलकर लिखी है। फिल्म में इकबाल खान, विद्यार्थी बंदी , गुरपाल सिंह और रोहिणी भी अहम किरदार निभाते नजर आयेंगे।इस फिल्म को टी सीरीज और अबूनदांतिया एंटरटेनमेंट मिलकर प्रोड्यूस कर रहें हैं।
 
हाल में ही शेफाली शाह ने अपनी फिल्म डॉक्टर जी की भी शूटिंग पूरी कर ली हैं। उन्होंने फिल्म डॉक्टर जी की टीम के लिए प्यारा संदेश देते हुए कहा था कि,"एक और अच्छी यात्रा का अंत हुआ। इसमें कुछ गलत नही है कि एक जैसे विचार रखने वाले लोगो की यह एक शुरुआत है। जोकि आपस मे मिलकर एक दूसरे से प्रभावित हो रहें हैं , दोस्ती कर रहें हैं , मुझे मेरे किरदार को जीवंत बनाने के लिए मदद कर रहे हैं। इतनी खूबसूरत टीम जिसमें इतने हुनरमंद और शांत लोग है उन सभी को मेरा धन्यवाद। तुम सबको बहुत याद करूंगी।"
 
बता दें कि शेफाली शाह आलिया भट्ट संग फिल्म डार्लिंग्स में नजर नजर आएंगी। इसके अलावा वे दिल्ली क्राइम के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.