ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शिल्पा शेट्टी के परिवार को हुआ कोरोना

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन शिल्पा शेट्टी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपने फैंस को हैरान कर दिया। उस पोस्ट के जरिये उन्होंने बताया कि उनका परिवार कोरोना से संक्रमित हो गया है जबकि उनकी खुद की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयीं है। 
 
कोरोना ने देशभर में आतंक मचा रखा है। और जब से इस वायरस की दूसरी लहर आयीं है तब से मानों देश की सिचुएशन और भी खराब होती जा रहीं हैं। इस वायरस ने अबतक कई सेलिब्रिटीज को भी अपनी चपेट में ले लिया है और अब इस लिस्ट में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के परिवार का भी नाम जुड़ गया है। 
 
हालांकि आपको बता दे कि शिल्पा शेट्टी का परिवार ही कोरोना से संक्रमित हुआ है, लेकिन वो खुद पूरी तरह सुरक्षित है। शिल्पा ने आज ही इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास-ससुर, बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अब राज भी कोरोना से पीड़ित है। वे सभी ऑफीशियल गाइडलाइन्स के अनुसार घर पर अपने-अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की एडवाइस फॉलो कर रहे हैं।"
 
"हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक होन रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम मदद और रिस्पांस के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।"
 
उन्होंने आगे लिखा, "आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। कृपया हमारे लिए भी प्रार्थना करते रहें। कृपया मास्क लगाएं, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें, सुरक्षित रहें और कोविड पॉजिटिव है या नहीं ... लेकिन खुद को पॉजिटिव रखें।"
 
शिल्पा के इस पोस्ट पर दोस्त और फैंस कमेंट कर उनके परिवार के लिए दुआएं कर रहे हैं। हम भी शिल्पा के परिवार के जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.