ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शिल्पा शेट्टी अब लिखेंगी अपने बच्चो पर एक डायरी 'कड्डल्स विद माई लिटिल वन्स'।

Photo Source :

Posted On:Friday, January 7, 2022

मुंबई07 जनवरी 2022 (न्यूज हेल्पलाइन)     बॉलीवुड की प्रतिभाशाली एवं चर्चित अभिनेत्री जोकि अपनी फिटनेस और अपनी फिल्मों को लेकर सुर्ख़ियों में रहती हैं, वे अब अपने बच्चो के क्रियाकलापों पर एक डायरी कड्डल्स विद माई लिटिल वन्स की लिखने की शुरुआत करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी स्वयं अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करके दी हैं।

शिल्पा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बच्चों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि,"बीते दो साल हम सभी के लिए उतार चढ़ाव से भरे हुए रहें हैं।इस साल मैं एक अनोखी चीज को अपनी डायरी में नोट करना चाहूंगी जिसके लिए में अपने आप को भाग्यशाली मानती हूं।मैं अपने बच्चों के लिए एक नई डायरी सीरीज कड्डल्स विद माई लिटिल वन्स को लिखने की शुरुआत कर रहीं हूं।इन दो बच्चों के लिए मैं भगवान की आभारी हूं।"
 
बता दें कि, शिल्पा को लिखने का काफी शौक है वे बहुत सी चीजों पर लिखती रहती हैं। इतने दिनों तक भिन्न भिन्न विषयों पर लिखने के बाद अब वे अपने बच्चों के बारे में लिखने जा रही हैं। मां बनने के बाद से ही शिल्पा काफी जिम्मेदार हो गई हैं। आपको बता दें कि,हाल ही में पोरोनोग्राफी के केस में लिप्त पाए गए उनके पति राज कुंद्रा को लेकर वे काफी डिप्रेशन में चली गई थी लेकिन कुछ दिन बीत जानें के बाद उन्होंने इस मुश्किल घड़ी का सामना किया और अब सबकुछ ठीक है।
 
वर्कफ्रंट की बात करे तो शिल्पा आखिरी बार कॉमेडी फिल्म हंगामा 2 में नजर आई थीं। वे जल्द ही निकम्मा और एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.