ताजा खबर
मोदी को कोई डरा-धमका नहीं सकता...जानें PM की शान में पुतिन ने क्या कहा?- देखें यह वीडियो   ||    भारतीय राजदूत ने की कतर में सजा-ए-मौत पाए 8 पूर्व Navy अफसरों से मुलाकात, बताया आगे का प्लान   ||    Year Ender 2023: साल 2023 में इन क्रिकेट टीमों का रहा दबदबा, जानिए कौन सी टीम रही सबसे फिसड्डी!   ||    IPL 2024: आईपीएल में आखिरी बार नजर आएंगे ये 3 भारतीय धुरंधर! वजह जान आप भी कहेंगे बात तो सही है   ||    BCCI Announce WPL Committee Members : WPL के लिए जारी हुई कमेटी मेंबर्स की लिस्ट, देखें किसे क्या जि...   ||    Fact Check: क्या आपसे भी Ratan Tata के नाम पर मांगा गया पैसा? वायरल हो रहा Deepfake वीडियो   ||    Mahila Samman Savings Certificate: सिर्फ 1000 रुपये के निवेश में मिलेगा तगड़ा रिटर्न! समझिए पूरा कैल...   ||    Geyser खरीदने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें; वरना हो सकता है बड़ा नुकसान   ||    PNB Customers Alert! 18 तारीख से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता   ||    Five unique love stories: वो 5 महिलाएं, जो मोहब्बत की खातिर कर गईं देश की सरहद पार, भारत आकर पूरा कि...   ||   

बिगबॉस 15 के लिए शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी को दी शुभकामनाएं

Posted On:Monday, October 4, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 4 अक्टूबर 2021 बिगबॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर शनिवार और रविवार को किया गया, और इसमें भाग लेने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। जैसा कि सबसे चर्चित रियालिटी शो का सफर शुरू हो चुका है और इसी के साथ दर्शकों की उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है, क्योंकि इस बार बिगबॉस हाउस में कई जाने माने सितारें भी दिखाई दे रहें हैं। 
 
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बिगबॉस के 15वें सीजन का हिस्सा बनी हुई है, जिसके लिए अब बहन शिल्पा ने उन्हें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर शुभकामनाएं भी दी है। मालूम हो कि इससे पहले शमिता बिगबॉस ओटीटी का भी हिस्सा रह चुकीं है और वहां पर उन्होंने पहले ही दिन से खूब सुर्खियां बटोरी थी। 
 
बिग बॉस ओटीटी की फाइनलिस्ट रह चुकीं शमिता अब बिग बॉस 15 में अपना जलवा दिखाने वाली है। बिगबॉस ओटीटी के हाउस में शमिता की परफॉरमेंस को लोगों के खूब पसंद किया था और इस शो की वजह से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी भी मिली। दर्शकों और फैंस से शमिता को इतना सपोर्ट और प्यार मिला की वो बिगबॉस ओटीटी की फाइनलिस्ट बन गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बिगबॉस 15 में शमिता क्या धमाल मचाती है। 
 
बिगबॉस ओटीटी की पूरी जर्नी के दौरान शमिता को उनकी बहन शिल्पा शेट्टी का भरपूर साथ मिला था, शिल्पा ने शमिता के लिए अपने फैंस से वोट भी मांगे थे और साथ ही यह भी कहा था कि वो अपनी बहन शमिता के ऊपर गर्व महसूस करती है। 
 
अब बिगबॉस 15 के लिए बहन शमिता को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बूमरैंग शेयर किया है और लिखा, "ऑल द बेस्ट टुंकी। मेरी छोटी बॉस लेडी।। मुझे सिर्फ खुशी इस बात की है कि अब मैं तुम्हें टीवी पर और ज्यादा देख पाऊंगी। तुम्हें बहुत मिस करूंगी।"


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.