ताजा खबर
Rs 2,000 notes: क्या होगा 30 सितंबर के बाद 2,000 रुपये के नोटों का, क्या कर सकते हैं इस्तेमाल?   ||    टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'गणपत' का टीजर हुआ ऑउट, एक नए सिनेमाटिक अनुभव का करती है वादा   ||    Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी ने मारी उछाल, देखें गोल्ड-सिल्वर का रेट   ||    Petrol Diesel Price: अपडेट हुई पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के द...   ||    Asian Games 2023 Day 7: रोहन बोपन्ना-रुतुजा भोसले ने टेनिस में जीता गोल्ड, भारत का 35वां पदक   ||    World Cup 2023: Virat Kohli के संन्‍यास लेने का सही समय क्‍या है? Ab De Villiers ने कर दिया खुलासा   ||    Vishwa Cup 2023: युवराज सिंह ने उठाए अश्विन की जगह पर सवाल, वाशिंगटन सुंदर समेत इस खिलाड़ी को बताया ...   ||    New York में अचानक आइ बाढ़ में फंसे हजारों लोग, इमरजेंसी का एलान; सड़कों पर डूबी नजर आईं गाड़ियां   ||    PM Modi: संकल्प सप्ताह का आगाज करेंगे पीएम, भारत मंडपम में पंचायत और ब्लॉक स्तर के जनप्रतिनिधि रहेंग...   ||    18 साल में नौकरी नहीं दी, सत्ता में आने पर कैसे देंगे? शिवराज के ऐलान पर कांग्रेस का वार   ||   

आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की शूटिंग हुई ख़त्म

Posted On:Monday, June 28, 2021

Mumbai, June 28 2021   संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ीजिसमे आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली है ,फिल्म की शूटिंग फाइनली ख़त्म हो गयी है। 

 

आलिया ने शूट ख़त्म होने पर अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया और लिखा, "हमने गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग 8 दिसंबर 2019 को शुरू की थी। और अब दो साल बाद हमने शूट ख़त्म की। इस फिल्म के सेट ने दो लॉकडाउन देखेदो साइक्लोन देखेडायरेक्टर और एक्टर दोनों को शूट करते हुए कोविड हुआ। जो मुश्किलें इस सेट ने झेली उसकी एक अपनी अलग फिल्म है। लेकिन उन सबको पार करते हुए , जो मैं अपने साथ लेकर जा रही हूँ वह है लाइफ चेंजिंग एक्सपीरियंस। “

 

उन्होंने आगे लिखा, "संजय सर द्वारा डायरेक्ट किये जाने का सपना मैंने हमेशा से देखा था ,लेकिन मुझे नहीं लगता कुछ भी मुझे इस दो साल के सफर के लिए तैयार कर सकता था। आज मैं यह सेट से बाहर एक अलग इंसान बनकर निकल रही हूँ। आई लव यू सर। आपके जैसा सच में कोई नहीं है। थैंक यू फॉर बीइंग यू। जब एक फिल्म ख़त्म होती है आपके अंदर का एक हिस्सा भी उसके साथ ख़त्म होता है। आज मैंने अपना वह हिस्सा खोया है। गंगू आई लव यू। मैं तुम्हे मिस करुँगी। PS: स्पेशल धन्यवाद मेरे क्रू कामेरे परिवार का और इन दो सालो में मेरे दोस्तों का। आप लोगों के बिना पॉसिबल नहीं था। लव यू “

 

भंसाली प्रोडक्शन के ऑफिशल  सोशल मीडिया पेज पर भी यह खबर शेयर की गयी ," आज इस यादगार सफर में हमने एक और माइलस्टोन अचीव किया है , हमने उस फिल्म की शूट ख़त्म की जो हमारे दिल के बहुत करीब है। #गंगूबाई काठियावाड़ी , आप लोगों को अब सिनेमा में मिलेंगे। “

 

फिल्म का फर्स्ट लुक टीज़र इस साल फरवरी में रिलीज़ हुआ था और उसे देखकर लोग फिल्म के लिए और उत्साहित हो गए थे। आलिया ने सबको अपने गंगूबाई अवतार से हैरान कर दिया था। 

 

'गंगूबाई कथिआवाडी ' एक बायोग्राफिकल क्राइम फिल्म है। यह फिल्म हुसैन ज़ैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबईपर आधारित है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.