ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

क्रिमिनल जस्टिस 3 की शूटिंग जल्द होगी शुरू, पंकज त्रिपाठी ने दी जानकारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 14, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 14 अक्टूबर 2021 वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बेहद ही शानदार खबर सामने आयीं है, दरअसल इस सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, जिसकी जानकारी अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने खुद ने अपने सोशल मीडिया पर दी है। 
 
यानि की तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहें दर्शक जल्द ही इसका लुफ्त उठा पाएंगे। पंकज त्रिपाठी ने इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 
 
वीडियो शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा, "हमने प्रिपरेशन तो शुरू कर दी है, अब आपको भी रिवीजन चालू कर देना चाहिए। #क्रिमिनल जस्टिस 3 की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।" इस वीडियो में पंकज त्रिपाठी कह रहे हैं, "हैलो! मैं माधव मिश्रा! आप लोगों ने मुझे पिछले दोनों केस में लड़ते, भिड़ते और जीतते हुए देखा। हा हा हा.... मैं खुद की तारीफ नहीं कर रहा हूँ पर अब एक नया केस आया है। मैनें प्रिपरेशन और स्टडी शुरू कर दी है बहुत जल्द कार्यवाही भी शुरू करेगें। और यकीन मानिए ये वाला केस "लिटफैम" होने वाला है।" 
 
आपके चहीते माधव मिश्रा एकबार फिर स्क्रीन पर आग लगाने को तैयार है। बता दें पहले के दोनों सीजनों को बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, और पंकज त्रिपाठी के अभिनय की तो जमकर तारीफ की गई थी। अब देखना होगा कि तीसरे सीजन में क्या कुछ खास होने वाला है। 
 
फिलहाल आपको बता दे कि क्रिमिनल जस्टिस के पहले सीजन को तिगमांशू धूलिया और विशाल फूरिया ने डायरेक्ट किया था, जबकि दूसरे सीजन का डायरेक्शन रोहन सिप्पी व अर्जुन मुखर्जी द्वारा किया गया था। ये दोनों ही सीजन सुपरहिट हुए थे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.