ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

श्रद्धा कपूर ने भाई सिद्धांत कपूर को दी जन्मदिन की बधाईयां।

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 6, 2021

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की छोटी-छोटी खुशियों को सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करती रहती है। वहीं, परिवार के साथ शेयर किए गए स्पेशल बॉन्ड को हमेशा सोशल मीडिया पर पोस्ट करती नजर आई हैं। ऐसे में आज श्रद्धा कपूर ने अपने भाई सिद्धांत कपूर को जन्मदिन की बधाईयां दी। श्रद्धा ने रक्षा बंधन के समय की तस्वीर को शेयर किया और सिद्धांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
 
श्रद्धा ने तस्वीर शेयर कर लिखा,' हैप्पी बर्थडे भईया...आप हमेशा ही खुशियां, प्यार और स्नेह सभी के साथ बांटते रहे!! आप मेरी जिंदगी खूबसूरत और यादगार बनाते हो...आय लव यू बाबू..' श्रद्धा के इस पोस्ट पर सिद्धांत ने कमेंट करते हुए प्यार जताया और लिखा,' आय लव यू!!' 

 
बता दें कि, कुछ दिनो पहले ही श्रद्धा ने शूटिंग शुरू करने की जानकारी दी थी। देखना होगा श्रद्धा किस फिल्म में नजर आएंगी। वहीं, हाल ही में यह अनाउंसमेंट किया गया था कि श्रद्धा ट्रायोलॉजी फिल्म 'नागिन' में इच्छाधारी नागिन बनती नजर आएंगी। जिसे विशाल फुरिया डायरेक्ट कर रहे हैं और निखिल द्विवेदी प्रोड्यूस कर रहें हैं। यह एक लव स्टोरी फिल्म होगी।  बॉलीवुड फिल्मों में अबतक नागिन का किरदार रीना रॉय, रेखा और श्रीदेवी जैसी अभिनेत्रियों ने बेहतरीन तरीके से निभाया है। और इन्होंने ही एक ट्रेंड की‌ शुरुआत की थी, जिसे टेलीविजन सिरीयल्स में भी खूब देखा जा रहा है।
 
नागिन इस फिल्म को वीएफएक्स और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ शूट किया जाएगा। वहीं स्पेशल इफेक्ट्स के साथ आखिरी बार श्रद्धा राज और डीके की हिट हाॅरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में काम कर चुकी हैं। डायरेक्टर विशाल फुरिया 2017 की मराठी हॉरर फिल्म 'लपाचप्पी' के लिए बखूबी जाने जाते हैं। वह इसी मराठी फिल्म का हिंदी रिमेक भी बना रहे जिसका टाइटल हैं 'छोरी'! और नुसरत भरूचा मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.