ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

श्रेया घोषाल ने लगवाया कोविद वैक्सीन का पहला डोज

Photo Source :

Posted On:Monday, June 14, 2021

14 जून 2021
 
बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को इंज्वाय कर रहीं हैं। उन्होंने हाल ही में अपने छोटे शहजादे की पहली झलक और नाम का खुलासा किया था। अब श्रेया ने जानकारी दी है कि सोमवार को उन्होंने कोविद वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। 
 
कोविद वैक्सीन लगवाने की जानकारी देते हुए श्रेया ने यह भी बताया कि नई मॉम्स भी अपना वैक्सीनेशन करा सकती है। दरअसल बहुत से लोगों के बीच यह सवाल उठा रहा है कि क्या नई मम्मियां भी अपना वैक्सीनेशन करा सकती है? अब श्रेया ने लोगों के इस सवाल का जवाब दिया है। 
 
श्रेया ने वैक्सीनेशन करवाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "जब देवयान शांति से घर पर सो रहा था तब मैं तुरंत ही वैक्सीन का पहला डोज लेने के लिए गईं। हर किसी की तरह कोविद वैक्सीन नई मम्मियों के लिए भी एकदम सुरक्षित है, जो कि मेरे डॉक्टर द्वारा रिकमेंड किया गया है। अगर आप स्तनपान कराने वाली मां हैं तो आप भी टीका लगवा सकती हैं।" 
 
बता दे कि श्रेया ने कोवीशील्ड वैक्सीन लगवाई है, जिसे उन्होंने अपने कैप्शन में मेंशन किया है। श्रेया के इस पोस्ट को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं वहीं नई मम्मियों को श्रेया के इस पोस्ट से मदद भी मिली है। इसी के साथ फैंस श्रेया को अपना ध्यान रखने के लिए भी कह रहे हैं। 
 
श्रेया ने जून महीने के शुरुआत में ही अपने बेबी बॉय के नाम का खुलासा किया था। उन्होंने एक हैप्पी फैमिली पिक्चर शेयर की थी, जिसमें श्रेया, बेबी बॉय देवयान और पति शिलादित्य नजर आ रहें थे। इस फोटो के साथ श्रेया ने कैप्शन में लिखा था, "मिलिए- देवयान मुखोपाध्याय से। वह 22 मई को आया और हमेशा के लिए हमारी जिंदगी बदल दी। जब वह पैदा हुआ तो उसकी पहली झलक ने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया जो कि न सिर्फ एक मां बल्कि एक पिता भी अपने बच्चे के लिए महसूस कर सकता है। पूरी तरह से कंट्रोल ना हो पाने वाला प्यार। शिलादित्य और मैं इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेगें।"
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.