ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

श्रेया घोषाल ने शेयर की अपने बेबी बॉय की पहली झलक, नाम का भी किया खुलासा

Photo Source :

Posted On:Thursday, June 3, 2021

 3 जून 2021
 
बॉलीवुड फेमस सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में माँ बनी हुई है। उन्होंने 22 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था, और इस खुशखबरी को उन्होंने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर किया था। श्रेया के लाडले की एक झलक पाने के लिए फैंस बेकरार थे और वे बड़ी ही बेसब्री से उस पल का इंतजार कर रहे थे कि कब श्रेया अपने बेबी बॉय का चेहरा दिखाएंगी। 
 
हालांकि फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि श्रेया ने बुद्धवार को बेटे की एक को झलक अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ ही उसके नाम का भी खुलासा किया है। श्रेया ने एक बहुत ही प्यारी फैमिली पिक्चर शेयर की है जिसमें वो पति शिलादित्य और अपने छोटे से प्रिंस के साथ नजर आ रहीं हैं। 
 
इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने दिल जीतने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "मिलिए- देवयान मुखोपाध्याय से। वह 22 मई को आया और हमेशा के लिए हमारी जिंदगी बदल दी। जब वह पैदा हुआ तो उसकी पहली झलक ने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया जो कि न सिर्फ एक मां बल्कि एक पिता भी अपने बच्चे के लिए महसूस कर सकता है। पूरी तरह से कंट्रोल ना हो पाने वाला प्यार। शिलादित्य और मैं इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए हमेशा ग्रेटफुल रहेगें।"
 
श्रेया और शिलादित्य ने अपने लाडले का नाम देवयान रखा है। फैंस और सेलिब्रिटीज को ये नाम बहुत पसंद आ रहा है और इनकी ये हैप्पी फैमिली पिक्चर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। फैंस के साथ ही बहुत सारे सेलिब्रिटीज कमेंट्स कर रहे हैं और बेबी बॉय देवयान को ब्लेसिंग दे रहे हैं। 

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.