ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

'पुष्पा द राइज' के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन के लिए श्रेयस तलपड़े ने दी है अपनी आवाज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 8, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन- 8 दिसंबर 2021   अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म "पुष्पा द राइज" के हिंदी वर्जन का ट्रेलर मंगलवार को जारी किया गया। ट्रेलर को जहाँ शानदार प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं, वहीं अल्लू अर्जुन के दमदार एक्टिंग की भी खूब सराहना की जा रहीं हैं। 
 
ट्रेलर में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त एक्टिंग के साथ ही उनकी रश्मिका संग केमिस्ट्री बेहद ही कमाल की लग रहीं हैं। पुष्पा द राइज के हिंदी ट्रेलर को भी धमाकेदार रिस्पांस मिल रहा है। हिंदी ट्रेलर जल्द ही 6 मिलियन व्यूज पूरे करने वाला है। 
 
फिलहाल आपको बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की आवाज का वॉइस ओवर बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े ने किया है, और इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने फिल्म के हिंदी वर्जन का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया और लिखा, "भारत के सबसे शक्तिशाली और स्टाइलिश अभिनेता की आवाज बनकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। 'पुष्पा' (हिंदी) में।"
 
आगे उन्होंने लिखा, "लॉयन किंग के बाद यह मेरा दूसरा हिंदी डब है, लेकिन तेलुगु फीचर फिल्म के लिए मेरी पहली डबिंग है। मैनें अपनी तरफ से अल्लू अर्जुन के हार्डवर्क के साथ न्याय करने की पूरी कोशिश की है। उम्मीद है कि आप सभी को यह पसंद आएगा। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रहीं हैं।"
 
अल्लू अर्जुन फिल्म में पुष्पा राज का किरदार निभा रहे हैं। रश्मिका और अल्लू अर्जुन की जोड़ी पहली बार पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे सुकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
 
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अभिनेत्री अनसुया और फहाद फासिल भी मुख्य किरदारों में नजर आने वाले है। फिल्म 17 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.