न्यूज़ हेल्पलाइन- 23 दिसंबर 2021 अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म "पुष्पा द राइज" सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और इसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया मिल रहीं हैं। यह फिल्म हिंदी वर्जन में भी रिलीज़ हुई है। दर्शकों द्वारा हिंदी वर्जन को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
पुष्पा के हिंदी वर्जन में अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े ने अपनी आवाज दी है, जिसकी बारे में उन्होंने खुद बताया था। श्रेयस ने कहा था कि अल्लू अर्जुन जैसे सुपरस्टार के लिए अपनी आवाज देकर वह काफी खुश है।
अल्लू अर्जुन के किरदार के लिए श्रेयस तलपड़े की आवाज एकदम मैच कर रहीं हैं, दर्शकों द्वारा भी श्रेयस की आवाज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में उनकी आवाज को मिल रहे प्यार के लिए श्रेयस तलपड़े ने सभी का शुक्रिया अदा किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। पुष्पा के हिंदी वर्जन में मेरी आवाज को मिल रहे प्यार को देखकर मैं बहुत ही खुश हूं। प्यार को आने दिजिए। अल्लू अर्जुन ने क्या रिकॉर्ड तोड़ धमाका किया है। #पुष्पा झुकेगा नहीं और ब्लॉकबस्टर नंबर्स रुकेगा नहीं।"
अल्लू अर्जुन फिल्म में पुष्पा राज का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे सुकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अभिनेत्री अनसुया और फहाद फासिल भी मुख्य किरदारों में है। फिल्म 17 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।